नवरात्रि के पहले दिन सवा लाख भक्त मैहर पहुंचे:  मां शराद के दर्शन किए; पुणे के फूलों से सजा गर्भगृह, ड्रोन से हो रही निगरानी – Maihar News

शारदा देवी धाम मैहर में शारदीय नवरात्र मेले के पहले दिन रविवार सुबह 4 बजे से रात 9:30 बजे तक करीब 1 लाख 27 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। देश भर से आए भक्तों के जयकारों से पूरा त्रिकूट पर्वत गूंज उठा। नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के गर्भगृह को पुणे से मंगाए गए खास फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। फूलों से किए गए इस दिव्य श्रृंगार को देखकर भक्त निहाल हो उठे। प्रशासन के मुताबिक, सबसे ज्यादा 1,18,428 श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों और पैदल रास्ते से पहाड़ी चढ़कर दर्शन किए। वहीं 7,443 लोगों ने रोपवे और 1,686 लोगों ने गाड़ियों के जरिए मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, 650 जवान तैनात भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, साथ ही सुरक्षा में 650 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि लोग मां शारदा के सीधे (लाइव) दर्शन कर सकें। पीने के पानी, सफाई और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, एसपी अवधेश प्रताप सिंह और एसडीएम दिव्या पटेल व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हैं।

Source link
#नवरतर #क #पहल #दन #सव #लख #भकत #महर #पहच #म #शरद #क #दरशन #कए #पण #क #फल #स #सज #गरभगह #डरन #स #ह #रह #नगरन #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *