अंतरराष्ट्रीय डायरी:उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल; इंडोनेशियाई जंगल में आग, दक्षिण पूर्व एशिया में जहरीली धुंध – World Updates Indonesia Forest Fire North Korea Projectile West Asia Russia Ukraine Tension China Nepal News

अंतरराष्ट्रीय डायरी:उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल; इंडोनेशियाई जंगल में आग, दक्षिण पूर्व एशिया में जहरीली धुंध – World Updates Indonesia Forest Fire North Korea Projectile West Asia Russia Ukraine Tension China Nepal News

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया की तरफ से समुद्र की ओर मिसाइल जैसा प्रक्षेपास्त्र दागा गया है। हालिया हथियारों के प्रदर्शन की घटनाओं में इसे एक और अहम कड़ी की तरह देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने सोमवार की इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि हथियार बैलिस्टिक मिसाइल था या उसकी मारक झमता कितनी दूर तक है।




इंडोनेशियाई जंगल में आग, दक्षिण पूर्व एशिया में जहरीली धुंध


दुनिया के सबसे समृद्ध शहरों में शामिल सिंगापुर इन दिनों जहरीली धुंध की चपेट में है। गगनचुंबी इमारतों के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर की पहचान बन चुकी चमकदार गगनरेखा धुएं की मोटी चादर के पीछे धुंधली पड़ गई है। हालात ऐसे हैं कि सिंगापुर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है। पड़ोसी देश इंडोनेशिया में जंगलों और पीटलैंड में लगी आग का धुआं हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में फैलकर सिंगापुर और मलयेशिया की हवा को दूषित कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अक्तूबर 2026 को शुक्रवार की सुबह सिंगापुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक श्रेणी में आता है। 

Source link
#अतररषटरय #डयरउततर #करय #न #दग #मसइल #इडनशयई #जगल #म #आग #दकषण #परव #एशय #म #जहरल #धध #World #Updates #Indonesia #Forest #Fire #North #Korea #Projectile #West #Asia #Russia #Ukraine #Tension #China #Nepal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *