शिवपुरी में 4 साल की मासूम का शव मिला:  बच्ची की मां घर पर नहीं थी; प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म कर गला दबाने की आशंका – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची को गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे उसके पिता द्वारा पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हुई है। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से गांव में बाहर गए हुए थे। बच्ची की मां भी घर पर नहीं थी। जब वह शाम करीब 5:30 बजे घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को घर के कमरे में मरणासन्न हालत में पाया। वे उसे तुरंत पोहरी के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
www.bhaskar.com
#शवपर #म #सल #क #मसम #क #शव #मल #बचच #क #म #घर #पर #नह #थ #पररभक #जच #म #दषकरम #कर #गल #दबन #क #आशक #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *