खेल मंत्रालय की हाल में संपन्न एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ होने वाली एकदिवसीय बैठक को दो दिन के लिए टाल दिया गया है और अब यह 15 अक्तूबर को होगी। यह बैठक पहले 13 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक की अध्यक्षता करने वाले खेल मंत्री मनसुख मांडविया फिलहाल ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अहमदाबाद में मौजूद हैं।
क्या है बैठक का एजेंडा
मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि बैठक अब 15 अक्तूबर को होगी। इस बैठक में विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र विशेष रूप से बैडमिंटन, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में अनुभवी खिलाड़ियों का अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन रहने वाला है। भारत ने चार अक्तूबर को संपन्न आइची-नागोया खेलों में 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीते। यह हांगझोउ में पिछले सत्र में हासिल किए गए 106 पदकों के रिकॉर्ड से काफी कम है। आइची-नागोया खेलों में भारत के 21 स्वर्ण पदकों में से 11 आखिरी दो दिन में आए। तीरंदाजों, पुरुष और महिला हॉकी टीम, मुक्केबाजों और महिला गोल्फरों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Source link
#एशयन #गमसकय #टल #एशयड #क #परदरशन #क #समकष #बठक #नई #तरख #आई #समन #जन #अब #कब #हग #मटग #Sports #Ministrys #Oneday #Meet #Nsf #Review #Asian #Games #Performance #Rescheduled #Revised #Date



