एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी टीम का किया एलान, कृष्ण पाठक की वापसी; हरमनप्रीत को कमान – Asian Champions Trophy: Hockey India Announces Men’s Hockey Team Krishan Pathak Returns Harmanpreet To Lead
“_id”:”6ace3a774dc5e9c2f20c9ae6″,”slug”:”asian-champions-trophy-hockey-india-announces-men-s-hockey-team-krishan-pathak-returns-harmanpreet-to-lead-2026-10-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी टीम का किया एलान, कृष्ण पाठक की वापसी; हरमनप्रीत को कमान”,”category”:”title”:”Hockey”,”title_hn”:”हॉकी”,”slug”:”hockey”
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। इस टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, लेकिन गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम – फोटो : Hockey India
विस्तार
हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पंजाब में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने जापान में हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जिताया था, जहां टीम ने पहली बार अपने महाद्विपीय खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।