कॉफी विद करण:कैसे शुरू हुआ यह चैट शो, करण के शो में गोविंदा समेत ये कलाकार क्यों नहीं हुए शामिल? जानें कारण – Koffee With Karan How The Chat Show Started And Why Govinda And These Celebrities Never Appeared On It


निर्माता-निर्देशक करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में चर्चित सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शो शुरू होने के पीछे भी एक खास कहानी है। साथ ही आपने शो में कई बड़े सितारे देखे होंगे, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इस शो का हिस्सा नहीं बने हैं। 

कैसे शुरू हुआ ‘कॉफी विद करण’? 

करण जौहर कुछ अलग करना चाहते थे। उस समय ज्यादातर सेलिब्रिटी इंटरव्यू काफी औपचारिक अंदाज में होते थे। करण चाहते थे कि सितारों से बातचीत का अंदाज थोड़ा अलग और मजेदार हो। वह एक ऐसा शो बनाना चाहते थे, जिसमें दो फिल्मी सितारे साथ बैठकर खुलकर बातचीत करें और दर्शकों को उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से जानने का मौका मिले।

जून 2004 में करण ने अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर के सामने इस शो का आइडिया रखा। हालांकि, उनके पिता इस विचार को लेकर बहुत उत्साहित नहीं थे।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में करण से पूछा था कि तुम अपने दोस्तों को बुलाकर उनसे बातें ही तो करोगे, जो तुम पहले से करते हो। फिर इस काम के लिए तुम्हें पैसे कौन देगा? एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि शो शुरू करने से पहले सारे लोगों ने शो करने से मना किया था। 



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *