आरएसएस:संघ को आतंकवादी कहकर फंसे पवन खेड़ा, विहिप ने साधा निशाना- इनसे और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं? – Pawan Khera Faces Vhp Flak For Calling Rss Terrorists What Else Can Be Expected From Them

पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस
– फोटो : ANI

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ‘आतंकवादी’ बताने वाली टिप्पणी की आलोचना की। विहिप ने कहा कि कांग्रेस अब ‘अराजक तत्वों के गिरोह’ में तब्दील हो गई है और उस पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया। खेड़ा की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जब कोई पार्टी ‘मानसिक दिवालियेपन’ का शिकार हो जाती है, तो उसके नेताओं से भाषा की मर्यादा बनाए रखने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

क्या कहा विहिप ने?

बंसल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘इसमें आपकी गलती नहीं है, पवन खेड़ा जी। जब कोई पूरी पार्टी अराजक तत्वों के गिरोह में तब्दील हो जाती है और मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो जाती है, तो उसके मीडिया और प्रचार प्रमुख से भाषा की मर्यादा बनाए रखने और तथ्यों की समझ बरकरार रखने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘वैसे भी, जिस पार्टी ने अपनी पूरी जिंदगी आतंकवादियों को पालने-पोसने में बिताई हो, उसे हर जगह यही सब दिखाई देगा।’

क्यों हुआ ये विवाद?

खेड़ा ने यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर एक कानूनी समाचार पोर्टल की पोस्ट के जवाब में की थी। उस पोस्ट में तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन की अनुमति देने से इनकार किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मद्रास उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई का जिक्र था। पोस्ट के मुताबिक, अदालत ने ऐसे पथ संचलनों की अनुमति बार-बार न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर खेड़ा ने आरएसएस की ओर स्पष्ट संकेत करते हुए लिखा, ‘क्योंकि वे आतंकवादी हैं?’

Source link
#आरएसएससघ #क #आतकवद #कहकर #फस #पवन #खड #वहप #न #सध #नशन #इनस #और #उममद #भ #कय #कर #सकत #ह #Pawan #Khera #Faces #Vhp #Flak #Calling #Rss #Terrorists #Expected

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *