जाकर कपड़े बदलो… जब करिश्मा की छोटी ड्रेस देख सलमान ने दे दिया था अल्टीमेटम, बीच सेट पर रुकवा दी थी शूटिंग

जाकर कपड़े बदलो… जब करिश्मा की छोटी ड्रेस देख सलमान ने दे दिया था अल्टीमेटम, बीच सेट पर रुकवा दी थी शूटिंग


Salman Khan on Karishma's Outfit in KWK 9: 'प्यार दिलों का मेला है…' यह गाना, सलमान खान और करिश्मा कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री, उनके शानदार डांस स्टेप्स और करिश्मा का वो आइकॉनिक आउटफिट तो आपको याद ही होगा. आज भी करिश्मा की इस ड्रेस को उस दौर की 'OG' (आइकॉनिक) ड्रेस कहा जाता है, जिसके खूब चर्चे हुए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ड्रेस ने दर्शकों का इतना दिल जीता, उसी को पहनने पर सलमान खान ने करिश्मा कपूर को सेट पर खूब सुनाया था?

बात इतनी बढ़ गई थी कि सलमान ने उनके साथ शूटिंग करने से ही मना कर दिया था और उन्हें साफ-साफ कपड़े बदलने का अल्टीमेटम दे दिया था. इस दिलचस्प किस्से का खुलासा खुद दोनों सितारों ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में किया. इस दौरान दोनों ने अपनी पुरानी दोस्ती और फिल्मों से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर किए.

करिश्मा की ड्रेस पर क्यों नाराज हुए थे सलमान?

यह किस्सा साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान का है. फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. लेकिन फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान करिश्मा की ड्रेस को लेकर सलमान को आपत्ति हो गई थी.

‘कॉफी विद करण 9’ में इस घटना को याद करते हुए करिश्मा ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान को उनका आउटफिट पसंद नहीं आया. एक्टर ने करिश्मा से कहा कि वह अपनी ड्रेस बदल लें, क्योंकि उन्हें वह ठीक नहीं लग रही थी.

डांस करते ही ऊपर खिसक जाती थी स्कर्ट

करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्होंने गाने के लिए जो ड्रेस पहनी थी, वह काफी छोटी थी. डांस करते समय उसकी स्कर्ट ऊपर खिसक जाती थी. यही बात सलमान खान को परेशान कर रही थी. एक्टर चाहते थे कि शूटिंग के दौरान करिश्मा को किसी तरह की परेशानी न हो और उनका आउटफिट ठीक रहे.

जाकर कपड़े बदलो… जब करिश्मा की छोटी ड्रेस देख सलमान ने दे दिया था अल्टीमेटम, बीच सेट पर रुकवा दी थी शूटिंग
सलमान खान और करिश्मा कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान ने भी इस घटना पर अपनी बात रखते हुए बताया कि ड्रेस छोटी होने के साथ-साथ काफी ट्रांसपेरेंट भी थी. डांस के दौरान वह ऊपर उठ जाती थी, इसलिए वह बार-बार करिश्मा को उसे ठीक करने के लिए कहते थे. सलमान के मुताबिक, लगभग हर शॉट के बाद उन्हें करिश्मा से ड्रेस नीचे करने के लिए कहना पड़ता था.

ये भी पढ़ें: वर्जिन हूं बोलने के बाद, बाप बनना चाहते हैं सलमान खान, कॉफी विथ करण में कहा – 'अपने बच्चों का सुख पाना चाहता हूं'

सलमान ने साफ कह दिया था- पहले ड्रेस बदलो

करिश्मा ने इस किस्से को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा आया, जब सलमान ने उनके साथ शूटिंग करने से ही मना कर दिया. एक्टर ने उनसे साफ कह दिया कि वह पहले अपना आउटफिट बदलें, तभी आगे शूटिंग होगी.

सलमान ने अपने अंदाज में कहा था,

'जाकर इसे बदलो, मुझे यह आउटफिट पसंद नहीं है.'

इस घटना को याद करते हुए दोनों कलाकार हंसते नजर आए. बातचीत से यह भी पता चला कि उनके बीच उस समय काम को लेकर बहस होती थी, लेकिन उनकी दोस्ती पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ा.

36 साल पुरानी है सलमान-करिश्मा की दोस्ती

शो में सलमान और करिश्मा ने अपनी पुरानी दोस्ती के बारे में भी बात की. करिश्मा ने बताया कि वह सलमान से पहली बार तब मिली थीं, जब वह करीब 16 साल की थीं और सरोज खान की डांस क्लास में जाती थीं. उस समय सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी थी और करिश्मा उन्हें देखकर काफी उत्साहित थीं.

बातचीत के दौरान करिश्मा ने यह भी कहा कि,

जब वह उनसे पहली बार मिली थी तो सलमान ने उनको चॉकलेट बार दिया था. इसके इसके बाद करण ने कहा क्या उन्होंने आपको चॉकलेट दिया. इसके बाद करिश्मा ने कहा हां, उन्होंने मुझे चॉकलेट दिया, यह बात शायद ही किसी को पता हो की सलमान को मेरे तरह ही चॉकलेट खाना पसंद हैं. इतना ही नहीं जब हम स्विट्जरलैंड में शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त सब ब्रेकफास्ट कर रहे थे और हम चॉकलेट खा रहे थे. सलमान के पास भर भर के चॉकलेट थी और वह सिर्फ वही खा रहे थे, इतना पसंद था उन्हें चॉकलेट.

दोनों ने आगे चलकर ‘बीवी नंबर 1’, ‘जुड़वा’, ‘जीत’ और ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला.

दोस्ती में आज भी कायम है वही बेबाकी

‘कॉफी विद करण 9’ में दोनों की बातचीत ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं. सलमान और करिश्मा ने जिस बेबाकी से अपने पुराने झगड़े का जिक्र किया, उससे साफ नजर आया कि उनके रिश्ते में आज भी वही अपनापन है. पर्दे पर हिट जोड़ी बनने से पहले दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बना था, जो इतने सालों बाद भी कायम है.

ये भी पढ़ें: 'मेरे राज मेरे साथ कब्र में जाएंगे…' अपनी बायोपिक पर सलमान खान ने KWK 9 में किया खुलासा

The post जाकर कपड़े बदलो… जब करिश्मा की छोटी ड्रेस देख सलमान ने दे दिया था अल्टीमेटम, बीच सेट पर रुकवा दी थी शूटिंग appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *