मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा:  बोली- खाना नहीं बनाने पर सौतेली मां ने की दरिंदगी; डेढ़ महीने से अस्पताल में कराह रही बच्ची – Singrauli News

मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा: बोली- खाना नहीं बनाने पर सौतेली मां ने की दरिंदगी; डेढ़ महीने से अस्पताल में कराह रही बच्ची – Singrauli News

मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा:  बोली- खाना नहीं बनाने पर सौतेली मां ने की दरिंदगी; डेढ़ महीने से अस्पताल में कराह रही बच्ची – Singrauli News


मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 8 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट में उसी की सौतेली मां ने गर्म चिमटा डाल दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रात में खाना नहीं बनाया था। गंभीर हालत में बच्ची पिछले डेढ़ महीने से जिला अस्पताल में भर्ती है। बच्ची ने पिता पर भी गलत काम करने का आरोप लगाया है। पिता ने भी घटना के 10 दिन बाद फांसी लगा ली। आरोपी महिला भी फरार है। मामला सामने कैसा आया मामला तब सामने आया, जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने 15 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर जानकारी साझा की। इसके बाद मीडिया ने अध्यक्ष आरडी पांडे से बात की, तब मामला सामने आ सका। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पांडे ने बताया कि 23 अगस्त को महिला पुलिस बच्ची को समिति के पास लेकर आई थी। बच्ची के बयान लिए गए। उसने बताया था कि घर में उसके साथ मारपीट की जाती है। खाना नहीं दिया जाता। प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। समिति के अध्यक्ष के अनुसार, बच्ची फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां और पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। बच्ची बोली– दर्द होने पर मां ने पीटा समिति अध्यक्ष के अनुसार, बच्ची ने बताया था कि करीब छ: साल पहले मां का निधन हो चुका है। तब वह दो साल की थी। चार साल पहले पिता ने दूसरी शादी कर ली। पिता शराब के आदी थे। सौतेली मां आए दिन मारपीट करती थी। घर का काम जैसे–खाना बनाना, बर्तन साफ, झाड़ू–पोंछा करवाती थी। जून महीने की बात है। एक दिन मैं थक गई थी। पेट में भी दर्द हो रहा था। इस कारण रात का खाना नहीं बना सकी। रात को मां मजदूरी करके घर आई। सौतेली मां भड़क गई। गुस्से में मेरे प्राइवेट पार्ट में चिमटा गर्म कर डाल दिया। डर के मारे दो महीने तक किसी को नहीं बताया। दर्द से कराहती रही। अस्पताल से उठाकर ले गया पिता बच्ची ने बताया था कि 21 अगस्त की रात भी सौतेली मां ने मारपीट की। डर के कारण घर से भागकर स्कूल के पास छिपकर बैठ गई। इसी दौरान तलाशते हुए बड़े पिता पहुंचे। उन्हें पूरी बात बताई। वह थाने लेकर आए। पुलिस बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। बच्ची ने यह भी बताया कि तीन दिन बाद पिता अस्पताल आया। उसे गोद में उठाकर घर ले गया। रास्ते में किसी को कुछ नहीं बताने के लिए भी कहा था। समिति ने पुलिस को सूचना दी। 26 सितंबर को पुलिस घर पहुंची, तो मां और पिता दोनों भाग गए। बच्ची को फिर अस्पताल लाया गया। बच्ची ने दर्द और पेशाब के समय खून निकलने की बात भी बताई है। सिविल सर्जन को पता ही नहीं, बच्ची के साथ क्या हुआ अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने बताया कि बच्ची को पेशाब की थैली में पथरी थी, जिसका ऑपरेशन किया गया है। आशंका है कि इस वजह से उसे पेट दर्द की शिकायत रहती हो। उसका इलाज चल रहा है। घाव पूरी तरह भरे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उसकी सौतेली मां ने प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई थी। महत्वपूर्ण ये है कि इसकी जांच हुई है क्या? पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया होगा। रेप के मामले में पुलिस ने एमएलसी कराई होगी, रिपोर्ट तुरंत मिल जाती है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। वह खा-पी रही है। चल-फिर भी रही है। पिता की मौत, सौतेली मां की तलाश एसपी सियाज केएम ने बताया कि बच्ची के दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पहले बयान में पिता द्वारा दुष्कर्म का उल्लेख नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट नहीं होने की बात दर्ज थी। बाद के बयान में पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दूसरी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी के अनुसार, बच्ची का पिता 26 अगस्त से लापता था। 3 सितंबर को उसका शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। सौतेली मां की तलाश की जा रही है। बच्ची के आरोपों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि बच्ची के परिवार या घर से कोई भी अब तक उससे मिलने नहीं आया है। बाल कल्याण समिति और वन स्टाफ सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी लगातार आ रहे हैं और उसे मॉनिटर कर रहे हैं।

Source link
#मसम #क #परइवट #परट #म #डल #गरम #चमट #बल #खन #नह #बनन #पर #सतल #म #न #क #दरदग #डढ़ #महन #स #असपतल #म #करह #रह #बचच #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *