राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई विपिन रघुवंशी ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि सोनम की जमानत के बाद निष्पक्ष जांच और न्याय की जरूरत है …और पढ़ें

HighLights
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर उठी सीबीआई जांच की मांग।
- भाई विपिन ने सरकार से निष्पक्ष जांच की अपील।
- सोनम रघुवंशी की जमानत पर परिवार ने सवाल उठाए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने दोबारा सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि दूसरे चर्चित मामलों की तरह राजा रघुवंशी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के बिना परिवार को न्याय मिलना मुश्किल है।
सबूत प्रभावित होने की जताई आशंका
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के जमानत पर बाहर आने के बाद मामले के साक्ष्यों को प्रभावित किए जाने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी जांच करेगी तो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।
दूसरे मामलों का दिया उदाहरण
विपिन ने कहा कि हाल ही में एक चर्चित युवती की मौत के मामले में सीबीआई जांच कराई जा रही है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक सीबीआई जांच क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले का संबंध दूसरे राज्य से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए केंद्रीय एजेंसी की जांच आवश्यक है।
न्याय की उम्मीद में परिवार
विपिन रघुवंशी ने कहा कि परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहा है। उनका मानना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने से ही राजा रघुवंशी को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने राज्य सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग दोहराई है।
हनीमून ट्रिप के दौरान हुई थी हत्या
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे। आरोप है कि वहां सोनम ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी। शव को खाई में फेंक दिया। घटना के बाद वह फरार हो गई थी। बाद में पुलिस ने सोनम समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सोनम जमानत पर बाहर है।
www.naidunia.com
#रज #रघवश #हतयकड #भई #वपन #न #फर #उठई #CBI #जच #क #मग #बल #लडक #क #नयय #कय #नह


