![]()
राजस्थान के फलोदी जिले में बोरवेल में गिरे भोमाराम (9) को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार सुबह बोरवेल में डाले गए कैमरे में बच्चे का मूवमेंट दिखना भी बंद हो गया है। रेस्क्यू टीम का कहना है करीब 30 फीट तक जाकर कैमरा फंस गया है। बोरवेल से रेस्क्यू करने वाले देसी एक्सपर्ट मादाराम और उनकी टीम का प्रयास सफल नहीं हो सका है। बोरवेल के अंदर कैमरे की मदद से पत्थर के आकार और स्थिति देखकर उसके अनुसार दूसरा जुगाड़ तैयार किया जा रहा है ताकि पत्थर को निकाला जा सके। लोहे के सरियों का जाल बनाकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है । गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पूनिया की ढाणी में भोमाराम 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह 640 फीट की गहराई में अटका है। (इनपुट: जुगल किशोर शर्मा, नौसर) पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
#बरवल #म #गरबचच #क #कमर #म #नह #दख #रह #मवमटपतथर #क #करण #रसकय #ऑपरशन #म #परशन #आई #फट #क #गहरई #म #अटक #ह #बचच


