कोलकाता भगदड़:मां ने बेटे के सामने तोड़ा दम, खुद भीड़ में फंसा रहा युवक; प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? – Kolkata Stampede Mother Death In Front Of Son Young Man Trapped In Crowd Chorbagan Eyewitnesses Accounts
“_id”:”6ad3d54d984f9f9d90084ae5″,”slug”:”kolkata-stampede-mother-death-in-front-of-son-young-man-trapped-in-crowd-chorbagan-eyewitnesses-accounts-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कोलकाता भगदड़: मां ने बेटे के सामने तोड़ा दम, खुद भीड़ में फंसा रहा युवक; प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ – फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोलकाता के चोरबागान में मची भगदड़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल भी हुए हैं। शारदीय नवरात्रि के उमंग और त्योहार के सातवें दिन दुर्गा पूजा के उत्सव में मां के साथ दर्शन करने निकले सोनू पाल ने कभी नहीं सोचा था कि शाम उनकी जिंदगी का सबसे भयावह मंजर बन जाएगी। उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच उमड़ी भीड़ में सोनू की मां की दबकर मौत हो गई। सोनू खुद भी भीड़ के नीचे दब गए थे। किसी तरह संभलकर मां तक पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कतार अफरा-तफरी में कैसे बदली?
कुम्हारटोली निवासी सोनू ने बताया कि उन्हें लगा था कि वह भी शायद नहीं बच पाते। बारिश से बचने के लिए लोग पंडाल के भीतर और प्रवेश द्वार के आसपास जमा हो रहे थे। बाहर खड़े श्रद्धालु अंदर जाने के लिए दबाव बना रहे थे। भीड़ बढ़ती गई और लोगों के लिए संभलना मुश्किल हो गया। कुछ लोग गिर पड़े और उनके ऊपर दूसरे लोग गिरते चले गए। देखते ही देखते दर्शन की कतार अफरा-तफरी में बदल गई।
कोलकाता में भगदड़ की ये खबरें भी पढ़ें-
बाइक की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए पीड़ित
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उनकी बेटी और नातिन भी हादसे में घायल हुईं और अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों के बेहोश होने की खबरें भी सामने आईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कुछ लोगों ने मोटरसाइकिलों का सहारा लिया।