हादसों का शनिवार:बिहार से बंगाल तक पसरा मातम, कहीं भगदड़ बनी काल, कहीं दुर्घटना में कई मौतें; कहां कैसा मंजर? – Saturday Tragedies Grief Kolkata Stampede Bihar Sone River Kota Accident Bengal Chimney Fire Hyderabad Updates
“_id”:”6ad3d21e62e2ff7fb00150a9″,”slug”:”saturday-tragedies-grief-kolkata-stampede-bihar-sone-river-kota-accident-bengal-chimney-fire-hyderabad-updates-2026-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हादसों का शनिवार: बिहार से बंगाल तक पसरा मातम, कहीं भगदड़ बनी काल, कहीं दुर्घटना में कई मौतें; कहां कैसा मंजर?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
शनिवार को हुए कई हादसे (सांकेतिक) – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहार की उमंग के बीच शनिवार 17 अक्तूबर का दिन जिंदगीभर का दर्द दे गया। देश के अलग-अलग हिस्से में हुए हादसों के कारण 30 से अधिक परिवारों में मातम का मंजर है। इस दिन के साथ कभी न भुलाया जा सकने वाला गम जुड़ गया है। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बंगाल में बारिश के बीच पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। बंगाल के ही आसनसोल में एक अन्य हादसा निर्माणाधीन चिमनी गिरने के कारण हुआ, जहां चार लोगों की मौत हुई। बिहार में नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी नवरात्रि के रंग में भंग पड़ गया, जब डांडिया कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत हो गई। गेट गिरने से हुई इस दुर्घटना में 14 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं शनिवार को हुए सभी हादसों के बारे में, शुरुआत बंगाल के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की खबर के साथ…