दमोह में सवारियां ले जा रहे 4 मालवाहक जब्त:  मजदूरों को बस से घर भेजा; 2 दिन पहले 20 मजदूर हुए थे घायल – Damoh News

दमोह में सवारियां ले जा रहे 4 मालवाहक जब्त: मजदूरों को बस से घर भेजा; 2 दिन पहले 20 मजदूर हुए थे घायल – Damoh News

दमोह में सवारियां ले जा रहे 4 मालवाहक जब्त:  मजदूरों को बस से घर भेजा; 2 दिन पहले 20 मजदूर हुए थे घायल – Damoh News


दमोह जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से सवारियां लेकर जा रहे चार पिकअप वाहन जब्त किए और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वाहनों में सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। कटनी से फसल कटाई करने आए मजदूरों को बस से घर भेजने की व्यवस्था की गई। फसल कटाई और देवी दर्शन से लौट रहे थे लोग बताया गया कि पिकअप में सवार कुछ लोग फसल कटाई कर अपने घर लौट रहे थे, जबकि कुछ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से देवी दर्शन के लिए आए थे। हादसों की आशंका को देखते हुए यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को यातायात थाने पहुंचाया। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने लोडिंग वाहनों में नियम विरुद्ध सवारियां बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पिकअप पलटने से 20 मजदूर हुए थे घायल दो दिन पहले दमोह-कटनी मार्ग पर 32 मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में 20 मजदूर घायल हुए थे। ये सभी मजदूर मैहर जिले के थे और सागर में फसल कटाई करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद एसपी ने यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिए थे कि मालवाहक वाहनों में सवारियां ले जाते हुए मिलने पर कार्रवाई की जाए। यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस का जोर यातायात पुलिस ने पिकअप में सवार यात्रियों को सुरक्षित उतारकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस का कहना है कि मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाना दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#दमह #म #सवरय #ल #ज #रह #मलवहक #जबत #मजदर #क #बस #स #घर #भज #दन #पहल #मजदर #हए #थ #घयल #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *