दमकल ने आग बुझाई, इमारत में फंसे शख्स को बचाया:  SDERF, होमगार्ड, अस्पताल और नगरपालिका की टीमों की मॉक ड्रिल – Barwani News

दमकल ने आग बुझाई, इमारत में फंसे शख्स को बचाया: SDERF, होमगार्ड, अस्पताल और नगरपालिका की टीमों की मॉक ड्रिल – Barwani News

दमकल ने आग बुझाई, इमारत में फंसे शख्स को बचाया:  SDERF, होमगार्ड, अस्पताल और नगरपालिका की टीमों की मॉक ड्रिल – Barwani News


बड़वानी में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार रात 8 बजे एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राहत, बचाव और आग बुझाने की यह मॉक ड्रिल कसरावद रोड स्थित नवलपुरा इलाके में आयोजित की गई। यह पूरा अभ्यास जिला सेनानी होमगार्ड और एसडीईआरएफ अधिकारी शरदचंद्र राय की देखरेख में पूरा हुआ। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, रात के समय ब्लैक आउट होने पर तुरंत राहत कार्य चलाने और अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच तालमेल को जांचा गया। मॉक ड्रिल की शुरुआत ब्लैक आउट के दौरान एक आपातकालीन मैसेज के साथ हुई। सूचना मिलते ही होमगार्ड, एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। तेजी से हुआ रेस्क्यू, दिखाई रोप तकनीक मॉक ड्रिल के दौरान बचाव टीमों ने कई तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन किया। सबसे पहले हादसा स्थल से घायलों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद आग लगी बहुमंजिला इमारत की छत पर फंसे एक व्यक्ति को एसडीईआरएफ की टीम ने रस्सी की मदद से (रोप रेस्क्यू तकनीक) सुरक्षित नीचे उतारा। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के तुरंत बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाने का सफल अभ्यास किया। कई विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा इस अभ्यास में जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने मिलकर काम किया। इसमें जिला अस्पताल से डॉ. राहुल पाटीदार और उनकी मेडिकल टीम, नगर पालिका से फायरमैन फरहान शेख और उनकी टीम, एसडीआरएफ व होमगार्ड के जवान तथा युवा आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वालंटियर्स शामिल रहे। प्रशासन के मुताबिक इस तरह के अभ्यास का मुख्य मकसद किसी भी आपदा या हादसे के वक्त कम से कम समय में मदद पहुंचाना है, ताकि लोगों की जान और माल के नुकसान को रोका जा सके।

Source link
#दमकल #न #आग #बझई #इमरत #म #फस #शखस #क #बचय #SDERF #हमगरड #असपतल #और #नगरपलक #क #टम #क #मक #डरल #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *