![]()
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ के दो वीडियो सामने आए हैं। 27 सेकेंड के एक वीडियो में बारिश के बीच सैकड़ों लोग दौड़ते हुए पंडाल में घुसते दिख रहे हैं। पंडाल के अंदर के एक अन्य वीडियो में संकरे रास्ते में लोगों की भारी भीड़ फंसी दिख रही है। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे और दबाव के कारण हिलने-डुलने तक की जगह नहीं थी। महिलाएं और बच्चे मदद के लिए चीख रहे थे। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 मरीज ICU में भर्ती हैं। पुलिस ने पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। दो वीडियो में देखें भगदड़ की घटना…
Source link
#कलकत #पडल #म #भगदड #क #VIDEOबरश #म #सकड #लग #दडकर #अदर #घस #सकर #रसत #म #दब #महलएबचच #चखन #लग #मत #ICU #म #भरत


