Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route

Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route


अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर चोट आई है।

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम की जानकारी नहीं दी

.

इस मामले में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है। वह 2022 में नौकरी के लिए दुबई गया था और 2024 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और हैरी बॉक्सर के संपर्क में आया।

अब विदेश में बैठकर वह भारत में रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिलवाने के नेटवर्क में सक्रिय है। हाल ही में अनिल पंडित ने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। पानीपत में अनिल के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं।

Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route

रविवार शाम 7 बजे टाइगर पर जुहू के पुष्पा पार्क के पास हमला हुआ। उनका ड्राइवर और एक फैन इसमें घायल हो गया। टाइगर के भी सीने पर कांच के टुकड़े लगे।

हैरी बॉक्सर के साथ मिलकर नेटवर्क चला रहा

सूत्रों के मुताबिक, अनिल पंडित लॉरेंस के नाम पर धमकियां जरूर देता है, लेकिन उसे सीधे लॉरेंस से निर्देश नहीं मिलते। उसका मुख्य संचालक भारत का इनामी बदमाश हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर है। वह भी अमेरिका में बैठा है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीमें इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ अनिल पंडित के प्रत्यर्पण और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में जुटी हैं।

अनिल पंडित और उसका साथी रणदीप मलिक विदेश में बैठकर सोशल मीडिया और विशेष एन्क्रिप्टेड एप के जरिए रंगदारी का नेटवर्क चला रहे हैं। इस नेटवर्क का सबसे ज्यादा असर पानीपत में देखने को मिला है।

अनिल पंडित ने खुद को लॉरेंस का छोटा भाई बताया

रविवार रात को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अनिल पंडित का एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें उसने कहा- मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई। आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने समझाया था लेकिन इसको समझ में नहीं आई।

और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है।

सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस से…… तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी।

और इससे अलग कुछ लोग लॉरेंस के खिलाफ जो बोल रहे हैं ना, ये फेम लेने के लिए बोल रहे हैं। तुम भी तैयार रहना। थोड़ा टाइम जरूर लग सकता है लेकिन नंबर सबका आएगा।

———————————

ये खबरें भी पढ़ें:-

टाइगर पर अटैक के 3 संदिग्ध राजस्थान से पकड़े गए:एक बिहार, 2 हरियाणा के; हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद; 4 साल में 8 सेलिब्रिटी पर अटैक

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 5 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर खुद गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *