Tiger Shroff Firing Case Live:नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर्स, लगातार अनिल पंडित के संपर्क में थे – Tiger Shroff Car Firing Case Live Updates First Photo Of Accused Out Mumbai Police Registered Fir

Tiger Shroff Firing Case Live:नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर्स, लगातार अनिल पंडित के संपर्क में थे – Tiger Shroff Car Firing Case Live Updates First Photo Of Accused Out Mumbai Police Registered Fir


01:09 PM, 19-Oct-2026

नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स

तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद कोटा पुलिस ने एक प्रेस वार्ता में मामले से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनाें शूटर्स को हिरासत में लिया गया है। यह लगातार बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित के संपर्क में थे। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे।

 

12:56 PM, 19-Oct-2026

कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई पांच राउंड फायरिंग की घटना के सिलसिले में कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन तीनों को एसपी कार्यालय के पास स्थित अन्वेषण भवन में रखा गया है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।

 

12:34 PM, 19-Oct-2026

सामने आई तीन संदिग्धों की जानकारी

मामले में पकड़े गए तीन संदिग्धों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। इनमें से एक नाबालिग है। दूसरे का नाम ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है। 22 साल का यह संदिग्ध बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है। फिलहाल यह अंधेरी वेस्ट, मुंबई में रह रहा है और बहुत तेज़ गाड़ी चलाता है। वहीं तीसरे संदिग्ध का नाम  रेहान है जो 18 साल का है और सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।

 

12:33 PM, 19-Oct-2026

सलमान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Tiger Shroff Firing Case Live:नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर्स, लगातार अनिल पंडित के संपर्क में थे – Tiger Shroff Car Firing Case Live Updates First Photo Of Accused Out Mumbai Police Registered Fir

सलमान खान का घर
– फोटो : अमर उजाला

इसी बीच मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस की गाड़ियां देखी गईं।

12:27 PM, 19-Oct-2026

मामले पर बोले मीका सिंह

गायक मीका ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मुंबई को हमेशा भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं देर रात तक बेझिझक घूम-फिर सकती हैं, काम कर सकती हैं और सफर कर सकती हैं। लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना ने हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।’

 

12:13 PM, 19-Oct-2026

टाइगर के घर पहुंची पुलिस 

गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास पर पहुंचे और वहां के परिसर का मुआयना किया।

 

 

11:42 AM, 19-Oct-2026

FWICE ने की निंदा

फेडरेश ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्पलॉइज (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशकिस्मती है कि टाइगर इस हमले में बच गए, वह भी तब जब हमला इतने करीब से किया गया है। 

 

11:40 AM, 19-Oct-2026

सांसद रवि किशन का बड़ा बयान

रवि किशन ने मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत दुखद है और बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी जांच की जानी चाहिए। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। जो भी गुनहगार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।’

 

11:39 AM, 19-Oct-2026

मामले पर क्या बोले अभिनेता रवि दुबे?

अभिनेता रवि दुबे ने मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘यह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है। मैंने अब तक टाइगर से बात नहीं की है। अच्छी बात यह है कि वो सुरक्षित हैं।’

 

11:33 AM, 19-Oct-2026

कोटा से पकड़े गए तीन संदिग्ध

कोटा पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को पकड़ा है। तीनों से सवाल-जवाब किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो उस हमले में शामिल थे, जो रविवार शाम टाइगर पर किया गया।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *