किराए के विवाद में खूनी खेल:बंगलूरू में किराएदारों ने मकान मालिक वकील को गोली से उड़ाया, पुलिस ने क्या कहा? – Bengaluru Lawyer Shot Dead Over Rent Dispute By Tenants
“_id”:”6ad59e1dfec665aa730b9167″,”slug”:”bengaluru-lawyer-shot-dead-over-rent-dispute-by-tenants-2026-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किराए के विवाद में खूनी खेल: बंगलूरू में किराएदारों ने मकान मालिक वकील को गोली से उड़ाया, पुलिस ने क्या कहा?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
हत्या (सांकेतिक) – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बंगलूरू से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक 42 वर्षीय वकील की उसके ही दो किराएदारों ने पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना वकील के घर पर किराए के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मृतक की पहचान पट्टंदुर अग्रहारा के रहने वाले मंजूनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात के आसपास हुई। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गोलीबारी से करीब एक घंटा पहले, किराए के भुगतान को लेकर वकील और आरोपियों के बीच तीखी बहस हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि वकील के सिर में गोली लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलीबारी के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मामले की आगे की जांच चल रही है।