इंदौर: इंदौर में होगा मंगलवार को रावण दहन, मुख्यमंत्री करेंगे डीआरपी लाइन में करेंगे शस्त्र पूजन

इंदौर: इंदौर में होगा मंगलवार को रावण दहन, मुख्यमंत्री करेंगे डीआरपी लाइन में करेंगे शस्त्र पूजन

इंदौर: इंदौर में होगा मंगलवार को रावण दहन, मुख्यमंत्री करेंगे डीआरपी लाइन में करेंगे शस्त्र पूजन

इंदौर में मंगलवार को रावण दहन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को दशहरे पर दस से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे रावण दहन होगा। इसके अलावा चिमनबाग, छावनी, विजय नगर, कालानी नगर और सुभाष नगर सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के आयोजन होंगे। वहीं, डीआरपी लाइन में पुलिस विभाग की ओर से शस्त्र पूजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होकर शस्त्र पूजन करेंगे।


 

दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट लंबी लंका का दहन किया जाएगा। दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया और पिंटू जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे दशहरा मैदान पर रावण दहन होगा।

इससे पहले महू नाके से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मैदान पर राम-रावण युद्ध और हनुमान सहित वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई का मंचन किया जाएगा। रावण दहन से पहले होलकर स्टेट के पदाधिकारी पालकी के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचेंगे। इस दौरान शमी पूजन भी किया जाएगा।

 

चिमनबाग मैदान पर रात 8 बजे के बाद रावण और लंका का दहन होगा। इससे पहले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, आरएनटी मार्ग स्थित छावनी में 121 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। यहां रावण दहन का समय रात 12 बजे निर्धारित किया गया है। इससे पहले भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी होगी। छावनी में पिछले 34 वर्षों से रावण दहन किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।दशहरे के अगले दिन शहर में बासी दशहरा भी मनाया जाएगा।

Source link
#इदर #इदर #म #हग #मगलवर #क #रवण #दहन #मखयमतर #करग #डआरप #लइन #म #करग #शसतर #पजन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *