![]()
इंदौर के लवकुश चौराहे के पास शुक्रवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, घटना लवकुश चौराहे और एमआर-11 के बीच की है। यहां सड़क पर चल रही एक ब्रेजा कार में अचानक आग भड़क उठी। कार से धुआं निकलता देख चालक तुरंत वाहन से बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
www.bhaskar.com
#इदर #म #चलत #बरज #कर #म #लग #आग #लवकश #चरह #क #पस #हदस #दमकल #न #पय #आग #पर #कब #Indore #News


