उज्जैन में कार-ऑटो की भिड़ंत, खाई में गिरे दोनों वाहन:  हादसे के बाद चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज – Ujjain News

उज्जैन में कार-ऑटो की भिड़ंत, खाई में गिरे दोनों वाहन: हादसे के बाद चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज – Ujjain News

उज्जैन में कार-ऑटो की भिड़ंत, खाई में गिरे दोनों वाहन:  हादसे के बाद चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज – Ujjain News


उज्जैन के कनीपुरा रोड पर गिरिराज रतन कॉलोनी के पास मंगलवार देर रात कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। ऑटो पलट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका अगला पहिया भी टूट गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना रात करीब 1:10 बजे पेट्रोल पंप के पास हुई। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। दोनों चालकों ने एक-दूसरे पर लगाया टक्कर मारने का आरोप पुलिस के अनुसार, मंगल नगर निवासी गोपाल चौधरी ने शिकायत में बताया कि वह ऑटो रिक्शा में था, तभी कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे उसे चोट आई। वहीं, महाराणा प्रताप कॉलोनी, कनीपुरा रोड निवासी कार चालक अंकित सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई कि ऑटो चालक ने अपने वाहन से उसकी कार को टक्कर मारी, जिससे उसे चोट लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। दुर्घटना के कारणों के साथ ही टक्कर के बाद हुई मारपीट की भी जांच की जा रही है। संकरी सड़क और बढ़ते ट्रैफिक से हादसों का खतरा कनीपुरा रोड के रहवासी दिनेश शर्मा का कहना है कि सड़क संकरी होने और वाहनों की संख्या बढ़ने से यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनके मुताबिक, टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर तेज रफ्तार से निकलते हैं। एक-दो दिन पहले भी बाइक की टक्कर से एक छोटा बच्चा घायल हुआ था। शर्मा ने सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। उनका कहना है कि बढ़ते ट्रैफिक के बीच सड़क चौड़ी होने से दुर्घटनाओं का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।

Source link
#उजजन #म #करऑट #क #भडत #खई #म #गर #दन #वहन #हदस #क #बद #चलक #म #मरपट #दन #पकष #क #शकयत #पर #कस #दरज #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *