![]()
राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन शुरू हो गया है। अब तक छोटी-बड़ी कुल 883 प्रतिमाएं विसर्जित की जा चुकी हैं। आज चल समारोह निकलेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद रहेंगे या उन पर ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। इसलिए लोग वैकल्पिक रास्तों से निकलें। शहर में 7 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है, जो गुरुवार को भी चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज, मालीखेड़ी, सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईंटखेड़ी और नरोन्हा सांकल समेत अन्य प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं की हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर बेरिकेडिंग की गई है और करीब 5 हजार अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा, सफाई और विसर्जन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रत्येक घाट पर गोताखोर तैनात हैं और क्रेन, जेसीबी व लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है। आज ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की झांकियों का चल समारोह रात 8 बजे से शुरू होंगे। यह भारत टॉकीज तिराहा, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा चौराहा, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क से होकर कमलापति घाट पर समाप्त होंगे। साथ ही कुछ झांकियां पॉलीटेक्निक चौराहा से डिपो चौराहा, 25वीं वाहिनी के सामने भदभदा तिराहा होकर प्रेमपुरा घाट विसर्जन के लिए जाएंगी। इसके चलते रूट डायवर्ट किए हैं। इन रास्तों का इस्तेमाल करें बैरागढ़-खजूरी में भी चल समारोह निकलेंगे बैरागढ़ एवं खजूरी की दुर्गा प्रतिमाओं और झांकियों का चल समारोह निकलेगा, जो बीआरटीएस कॉरीडोर के आगे सीहोर रोड विसर्जन स्थल बैरागढ़ पर विसर्जित होगी। बैरागढ़ विसर्जन स्थल भोपाल से इंदौर मार्ग पर होने से भोपाल शहर, इंदौर और देवास की ओर से आवागमन करने वाले वाहन लालघाटी से नूरगंज तिराहा, गांधीनगर तिराहा, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर चौराहा नया बायपास, भौंरी, खजूरी सड़क बायपास मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। शहर से इंदौर, सीहोर आने एवं जाने वाले वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौराहा, होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। भारत टॉकीज चौराहे से यह डायवर्सन भारत टॉकीज चौराहा पर एकत्रित होने वाली प्रतिमाएं में से कुछ प्रतिमाएं भारत टॉकीज से सुल्तानिया जनाना अस्पताल, काली मंदिर तलैया, पुल पुख्ता, लिली टॉकीज चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से रोशनपुरा से जवाहर चौक होते हुए डिपो चौराहा से प्रेमपुरा विसर्जन घाट पहुंचकर विसर्जित होगी। चल समारोह के दौरान भारत टॉकीज चौराहा की ओर आवागमन बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले वाहन एमपी नगर, न्यू मार्केट की ओर आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन, 1 नंबर प्लेट फॉर्म से अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल, एमपी नगर होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार जो वाहन नये शहर से रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन करने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। एयरपोर्ट आने-जाने के लिए इन रास्तों का उपयोग करें रात 2 बजे के बाद चल समारोह जब रेतघाट की ओर आने को हो, तब पॉलिटेक्निक चौराहा से रेतघाट/व्हीआईपी रोड आने-जाने वाला मार्ग बंद हो जाएगा। ऐसी स्थिति में जो वाहन चालक एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, वह लिंक रोड न-1 अंबेडकर बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल तिराहा, सुभाष नगर, रेलवे ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड या पुल बोगदा से भारत टॉकीज अथवा रोशनपुरा, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू, लिली तिराहा, तलैया, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड, तीन मोहल्ला, रॉयल मार्केट, लालघाटी होकर आवागमन कर सकेंगे। बस यात्रियों के लिए यह व्यवस्था इंदौर, सीहोर आदि स्थानों से आने वाले वाहन खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास से, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। विसर्जन के दौरान यात्री बसों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
Source link
#भपल #म #अब #तक #परतमए #वसरजत…आज #नकलग #चल #समरह #रत #बज #स #कई #रसत #ह #जएग #बद #वकलपक #रसत #खलग #यह #स #गजर #लग #Bhopal #News


