खनिज अधिकारी को धमकाया- ‘तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे, देख लेंगे’:  भोपाल में डंपर छुड़ाने खनन माफिया की गुंदागर्दी; रेत-मुरम भरे डंपर पकड़े थे – Bhopal News

खनिज अधिकारी को धमकाया- ‘तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे, देख लेंगे’: भोपाल में डंपर छुड़ाने खनन माफिया की गुंदागर्दी; रेत-मुरम भरे डंपर पकड़े थे – Bhopal News

खनिज अधिकारी को धमकाया- ‘तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे, देख लेंगे’:  भोपाल में डंपर छुड़ाने खनन माफिया की गुंदागर्दी; रेत-मुरम भरे डंपर पकड़े थे – Bhopal News


भोपाल के कजलीखेड़ा थाने के ठीक सामने खनन माफिया के गुर्गों ने जमकर हंगामा किया। अवैध गिट्टी-मुरम से भरे डंपरों पर कार्रवाई कर उन्हें कस्टडी में लेने पहुंची खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को थाने के मुख्य गेट पर ही घेर लिया गया। डंपर मालिक और उसके गुर्गों ने थाने के गेट पर गाड़ियां अड़ाकर जमकर गुंडागर्दी की और महिला खनिज अधिकारी को सरेआम धमकाते हुए विवाद किया। आरोप है कि उन्होंने कहा, ‘तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे, तुम्हें देख लेंगे।’ वाहन खाली कर भागने लगे ड्राइवर विवाद 11 जून की रात करीब 11.33 बजे शुरू हुआ था। हालांकि, घटनाक्रम की जानकारी शुक्रवार देर रात में सामने आई है। खनिज इंस्पेक्टर सुची माथुर अपनी टीम के साथ नीलबड़ चेकपोस्ट की ओर से आ रहे डंपरों की जांच कर रही थीं। बैरागढ़ चीचली के पास टीम ने जैसे ही डंपरों को रोका, चालक पकड़े जाने के डर से वाहन खाली कर भागने का प्रयास करने लगे। माइनिंग अमले ने उन्हें पकड़ लिया और जब्त वाहनों को कस्टडी में लेकर थाने की ओर रवाना हुआ। दबाव नहीं माना तो नौकरी खाने की धमकी दी
असली विवाद तब शुरू हुआ जब जब्त डंपर कजलीखेड़ा थाने के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे। इसी दौरान डंपर मालिक राहुल यादव और ज्ञान सिंह यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने थाने के गेट के सामने अपनी गाड़ियां खड़ी कर माइनिंग टीम का रास्ता रोक दिया और जब्त डंपरों को छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। एएसआई महेश मांझी के अनुसार राहुल यादव और ज्ञान सिंह यादव मौके पर मौजूद पुलिस बल के सामने ही खनिज इंस्पेक्टर सुची माथुर से बदसलूकी करने लगे। उन्होंने महिला अधिकारी पर दबाव बनाया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। खनिज अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज
कजलीखेड़ा थाने के बाहर हुए इस हंगामे के बाद पुलिस ने बिना नंबर के चल रहे डंपरों समेत सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। खनिज इंस्पेक्टर सुची माथुर की लिखित शिकायत पर कजलीखेड़ा पुलिस ने राहुल यादव, ज्ञान सिंह यादव और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, अवैध उत्खनन-परिवहन तथा डराने-धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को नोटिस जारी कर थाने बुलाया डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला का कहना है कि कजलीखेड़ा थाने में खनिज अधिकारी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और अवैध उत्खनन की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में शामिल आरोपियों को नोटिस जारी कर थाने तलब किया जा रहा है। जब्त डंपरों और अन्य वाहनों के आरसी तथा परमिट संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
www.bhaskar.com
#खनज #अधकर #क #धमकय #तमहर #नकर #ख #जएग #दख #लग #भपल #म #डपर #छडन #खनन #मफय #क #गदगरद #रतमरम #भर #डपर #पकड़ #थ #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *