Jaspal Rana:भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक, पीएम ने भी दी श्रद्धांजलि – Indian Shooting Legend Jaspal Rana Died Social Media Reaction From President Murmu To Pm Modi

Jaspal Rana:भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक, पीएम ने भी दी श्रद्धांजलि – Indian Shooting Legend Jaspal Rana Died Social Media Reaction From President Murmu To Pm Modi

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और कोच जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। जसपाल का शुक्रवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। राणा म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप के बाद भारत लौट रहे थे, लेकिन फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया और उनका निधन हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान हुआ।




Indian shooting legend Jaspal Rana died social media reaction from President Murmu to PM Modi

जसपाल राणा और तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर नारायणन
– फोटो : PTI


खिलाड़ी और कोच के तौर खूब नाम रोशन किया

राणा का निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। राणा ने एक चैंपियन खिलाड़ी और कोच, दोनों ही रूपों में तीन दशकों से ज्यादा समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीते और देश के सबसे सफल निशानेबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई। शूटर्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में उनके बड़े योगदान के लिए सरकार ने उन्हें 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।


Indian shooting legend Jaspal Rana died social media reaction from President Murmu to PM Modi

मनु भाकर और जसपाल राणा
– फोटो : PTI


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जसपाल के योगदान को याद किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, जसपाल राणा जी के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह एक जाने-माने निशानेबाज थे, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया। कई वैश्विक प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राणा ने खुद को भारतीय खेलों के एक आइकॉन के तौर पर स्थापित किया। एक एथलीट और मेंटर के तौर पर उन्होंने युवा टैलेंट को निखारकर योगदान दिया। उनका समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन काम करने की प्रतिबद्धता आने वाली कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और खेल समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपाला राणा के निधन पर गहरा शोक जताया। मोदी ने एक्स पर लिखा, जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा। उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।


Indian shooting legend Jaspal Rana died social media reaction from President Murmu to PM Modi

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के साथ जसपाल राणा
– फोटो : PTI


रिजिजू ने राणा के साथ अपनी फोटो साझा की

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जताया और उनसे मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महान एथलीट और मशहूर शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन से बहुत दुख हुआ। भारतीय शूटिंग में उनका योगदान और युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, प्रख्यात् भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री से अलंकृत जसपाल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जसपाल जी ने अपने शानदार खेल जीवन में अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर और कोच पद्म श्री जसपाल राणा का निधन अत्यंत दुखद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। वैश्विक पटल पर भारत को गौरवभूषित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Indian shooting legend Jaspal Rana died social media reaction from President Murmu to PM Modi

जसपाल राणा
– फोटो : PTI


राजीव शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जसपाल राणा के निधन पर लिखा, भारतीय निशानेबाजी जगत के महानायक पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शूटर और कोच जसपाल राणा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है। उन्होंने अपने अद्वितीय कौशल, अनुशासन और समर्पण से भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक खिलाड़ी के रूप में उनके असंख्य अंतरराष्ट्रीय पदक और एक कोच के रूप में युवा प्रतिभाओं को तराशने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भारतीय निशानेबाजी के स्वर्णिम अध्यायों में उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, मित्रों, शिष्यों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।


Source link
#Jaspal #Ranaभरतय #नशनबज #कच #जसपल #क #नधन #पर #रषटरपत #मरम #न #जतय #शक #पएम #न #भ #द #शरदधजल #Indian #Shooting #Legend #Jaspal #Rana #Died #Social #Media #Reaction #President #Murmu #Modi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *