नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के डूंगरपुरिया नई बावल गांव में जमीन के विवाद को लेकर भारी बवाल हो गया। शुक्रवार को यहां खेत की जुताई करने पहुंचे किसान बाबूलाल धाकड़ के परिवार और उनके साथियों पर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों और तलवारों से
.
इस खूनी संघर्ष में किसान के साथी प्रवीण के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले जिला अस्पताल नीमच ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया।

प्रवीण के सिर में गंभीर चोट आई है।
बातचीत के बहाने रोका, फिर पीछे से किया हमला
पीड़ित किसान ईश्वर धाकड़ ने बताया कि दो दिन पहले भी जब वे खेत जोत रहे थे, तब कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को घेरकर उनके साथ मारपीट की थी। तीन दिन पहले इसकी शिकायत जावद थाने में भी की गई थी।
धाकड़ का आरोप है कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बावजूद शुक्रवार को जब वे दोबारा खेत जोतने पहुंचे, तो हमलावरों ने पहले उन्हें बातचीत के बहाने रोके रखा। इसी बीच पीछे से 100 से अधिक लोगों की भीड़ घातक हथियारों के साथ आई और उन पर टूट पड़ी।
रिकॉर्डिंग कर रहा ड्रोन तोड़ा, वीडियो आया सामने
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब हमला हो रहा था, तब वे घटना की रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। हमलावरों ने उस ड्रोन कैमरे को भी नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों व लातों से कुचलकर तोड़ डाला।
हालांकि, ड्रोन के पूरी तरह टूटने से पहले तक की सारी रिकॉर्डिंग सुरक्षित बच गई है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है।

पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने इस हिंसक झड़प के मामले में कार्रवाई करते हुए नेता बंजारा, मुकेश बंजारा, दिलीप बंजारा, गोपी बंजारा और विजय बंजारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 125 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


www.bhaskar.com
#खत #जतन #गए #कसन #पर #लठतलवर #स #हमल #जवद #म #एक #यवक #घयल #स #अधक #लग #न #रकरडग #कर #रह #डरन #तड #Neemuch #News

