मैहर पुलिस की सख्ती, 13 वाहनों के चालान बनाए:  सरिया लदे ट्रैक्टर और सवारी ढोते मालवाहकों पर भी एक्शन; ₹7600 जुर्माना वसूला – Maihar News

मैहर पुलिस की सख्ती, 13 वाहनों के चालान बनाए: सरिया लदे ट्रैक्टर और सवारी ढोते मालवाहकों पर भी एक्शन; ₹7600 जुर्माना वसूला – Maihar News

मैहर पुलिस की सख्ती, 13 वाहनों के चालान बनाए:  सरिया लदे ट्रैक्टर और सवारी ढोते मालवाहकों पर भी एक्शन; ₹7600 जुर्माना वसूला – Maihar News


मैहर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 13 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 7,600 रुपए का जुर्माना वसूला। बिना हेलमेट-सीट बेल्ट और काली फिल्म वालों पर कार्रवाई यातायात प्रभारी विक्रम पाठक के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उन चालकों को विशेष रूप से रोका जो बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे या कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इसके अलावा गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भरने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन ट्रैक्टरों पर खास सख्ती दिखाई, जिन पर खतरनाक तरीके से लोहे के सरिए (छड़) बाहर निकाल कर ले जाए जा रहे थे। साथ ही, माल ढोने वाली गाड़ियों में जोखिम उठाकर सवारी बैठाने वाले चालकों के भी चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को समझाया कि इस तरह लापरवाही से सरिया ढोना या मालवाहक में सवारी बैठाना किसी बड़े और जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। चालान के साथ दी समझाइश चेकिंग के दौरान चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की जान की सलामती के लिए गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करें।
www.bhaskar.com
#महर #पलस #क #सखत #वहन #क #चलन #बनए #सरय #लद #टरकटर #और #सवर #ढत #मलवहक #पर #भ #एकशन #जरमन #वसल #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *