जनजातीय संग्रहालय में सीखें कठपुतली कला:  शाही राजस्थानी का भी ले सकते हैं आनंद; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

जनजातीय संग्रहालय में सीखें कठपुतली कला: शाही राजस्थानी का भी ले सकते हैं आनंद; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

जनजातीय संग्रहालय में सीखें कठपुतली कला:  शाही राजस्थानी का भी ले सकते हैं आनंद; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News
सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे।

स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले

भोपाल रेलवे के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी।

23 ट्रेनों के रूट बदले हैं, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

रिलीफ वर्क कार्यशाला
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में “रिलीफ वर्क कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिट्टी से रिलीफ वर्क (उभारदार मूर्तिशिल्प) तैयार करने और मोल्ड कॉस्टिंग की तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 4 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस वर्कशॉप में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शामिल हो सकते हैं। रिलीफ वर्क मूर्तिकला की वह विधा है, जिसमें आकृतियाँ किसी समतल सतह से उभरी हुई बनाई जाती हैं। प्रचार सामग्री में प्रदर्शित कृतियाँ इस कला की बारीकी दिखाती हैं।

पुतुल समारोह
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर कठपुतली कला की विविध शैलियों पर केंद्रित पुतुल समारोह का आयोजन 22 से 25 अक्टूबर, 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से किया जा रहा है। समारोह के अंतर्गत 22 अक्टूबर को बोलती गुड़िया एवं दास्ताना शैली में कठपुतलियों का संसार कहानी की प्रस्तुति होगी। समारोह के दौरान बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चे कठपुतली कला की रोचक दुनिया से परिचित होंगे और स्वयं अपने हाथों से कठपुतलियाँ बनाने का अनुभव प्राप्त करेंगे।

कैंपस/जॉब

बायोटेक आइडिया

बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया आइडिया रखने वाले छात्रों, वैज्ञानिकों और स्टार्टअप के लिए 50 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद पाने का मौका है। स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइस, बीमारी की जांच, दवा, कृषि, औद्योगिक बायोटेक्नोलॉजी, कचरे से उपयोगी उत्पाद और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदकों को बिराक की वेबसाइट www.birac.nic.in पर BIG यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना होगा। योजना में आमतौर पर जनवरी और जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अगली आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख की जानकारी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देखनी होगी।

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स

जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन

Source link
#जनजतय #सगरहलय #म #सख #कठपतल #कल #शह #रजसथन #क #भ #ल #सकत #ह #आनद #जनए #भपल #म #कहकय #खस #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *