गाय को बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकराया:  आगे का हिस्सा टूटा, शाजापुर में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं – shajapur (MP) News

गाय को बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकराया: आगे का हिस्सा टूटा, शाजापुर में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं – shajapur (MP) News

गाय को बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकराया:  आगे का हिस्सा टूटा, शाजापुर में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं – shajapur (MP) News


शाजापुर नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के बीच टुकराना जोड़ के पास नई कारें लेकर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। यह हादसा सड़क पर अचानक आई एक गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर मनिन्दर (पिता वैधपाल सिंह, निवासी सीसर खरबड़ा, हरियाणा) गुजरात के अहमदाबाद से नई कारें लादकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की तरफ जा रहा था। तभी हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से मोड़ा, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। ड्राइवर को आई मामूली चोटें, कारें सुरक्षित हादसे की खबर मिलते ही हाईवे पर तैनात यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस भीषण टक्कर में ट्रक ड्राइवर मनिन्दर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। राहत की बात यह रही कि ट्रक के अंदर लोड की गई नई कारों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाकर ठप पड़े यातायात को दोबारा चालू करवाया।
www.bhaskar.com
#गय #क #बचन #म #टरक #डवइडर #स #टकरय #आग #क #हसस #टट #शजपर #म #डरइवर #क #ममल #चट #आई #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *