![]()
दमोह शुक्रवार शाम को आई आंधी और तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई। जनपद पंचायत जबेरा के तहत आने वाले राजघाट-मुडारी-केवलारी रास्ते पर दर्जनों पेड़ और करीब 15 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे यह पूरा रास्ता बंद हो गया। इस हादसे के कारण रास्ते पर करीब तीन घंटे तक गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और ड्राइवरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उखड़े पेड़ और गिरे खंभे, बिजली ठप चश्मदीदों ने बताया कि हवा का रफ्तार इतनी तेज थी कि कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरे। कई जगहों पर बिजली के खंभे भी बीच से टूटकर धराशायी हो गए। इससे यातायात ठप होने के साथ-साथ पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। एक तरफ जहां दमोह शहर में दिनभर तेज धूप रही और लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं ग्रामीण इलाकों में आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। रास्ते से पेड़ हटाने का काम जारी जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी, स्थानीय टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने बिना देर किए रास्ते पर गिरे पेड़ों को कुल्हाड़ी और कटर से काटकर हटाने और बिजली सप्लाई चालू करने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हनुमानखेड़ा सेक्टर सहित आसपास के कई गांवों में बिजली पूरी तरह बंद है। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। जिन जगहों पर खंभे गिरे थे, वहां देर रात तक उन्हें दोबारा खड़ा करने का काम चलता रहा।
www.bhaskar.com
#दमह #म #आधतफन #स #गर #पडबजल #पल #रजघटकवलर #मरग #घट #बधत #रह #कई #गव #म #लइट #बद #Damoh #News


