Himachal Pradesh Temperature Drop & Kedarnath Snowfall

Himachal Pradesh Temperature Drop & Kedarnath Snowfall

  • Hindi News
  • National
  • Himachal Pradesh Temperature Drop & Kedarnath Snowfall | Madhya Pradesh Rain

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Himachal Pradesh Temperature Drop & Kedarnath Snowfall

मध्यप्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को इंदौर के पास हातोद में तेज, जबकि धार के पीथमपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं, अनूपपुर के अमरकंटक में पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन इंदौर संभाग और नर्मदापुरम में बारिश होगी।

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात में ठंड पड़ रही है। राज्य के 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से तीन दिन बाद इसमें और ज्यादा गिरावट आएगी।

उत्तराखंड के 4 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। केदारनाथ में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरुवार सुबह यहां का तापमान -8°C पहुंच गया।

उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। चेन्नई के कुछ हिस्सों और दक्षिणी जिलों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। कन्याकुमारी के निचले इलाके में कई घरों में पानी घुस गया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मध्यप्रदेश में गुरुवार दोपहर बाद इंदौर के पास हातोद में तेज बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में गुरुवार दोपहर बाद इंदौर के पास हातोद में तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर तिरुपत्तूर की है।

उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर तिरुपत्तूर की है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

Source link
#Himachal #Pradesh #Temperature #Drop #Kedarnath #Snowfall

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *