एक्सप्लेनर:क्या हैं शौर्य कमांडो, चीन से तनाव के बीच जिन्हें आईटीबीपी ने तैयार किया; अरुणाचल में कैसी तैयारी? – Who Are Shaurya Commandos Itbp Personnel India-china Border Amidst Arunachal Face-offs Strategy Explainer
“_id”:”6adb357f7dcc427c6f079a09″,”slug”:”who-are-shaurya-commandos-itbp-personnel-india-china-border-amidst-arunachal-face-offs-strategy-explainer-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्सप्लेनर: क्या हैं शौर्य कमांडो, चीन से तनाव के बीच जिन्हें आईटीबीपी ने तैयार किया; अरुणाचल में कैसी तैयारी?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
भारत-चीन सीमा पर तैनात भारत के शौर्य कमांडोज। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और चीन के बीच तनाव एक बार फिर चरम स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। दरअसल, बीते कुछ महीनों से अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दोनों देशों की सेनाओं के बीच कुछ मौकों पर आमना-सामना होने की खबर सामने आई थीं। अब इंडो-तिब्बती बॉर्डन पुलिस (आईटीबीपी) के निदेशक जनरल शत्रुजीत सिंह कपूर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि बीते कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में बनाई गई शौर्य कमांडोज की टीम ने टकराव की स्थिति में चीनी सेना के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह कमांडो हर बटालियन में होंगे और सैन्यबल को अलग पहचान देंगे।
आईटीबीपी डीजी ने यह पूरी जानकारी राजस्थान के अलवर में आईटीबीपी जवानों के एक सम्मान समारोह के दौरान कहीं। उनके बयानों के सामने आने के बाद जहां एक तरफ देश की सियासत गरमा गई है, वहीं कई लोगों के मन में ‘शौर्य कमांडोज’ के जिक्र ने कौतूहल भी पैदा किया है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब देश में शौर्य कमांडोज का जिक्र किया गया हो। इससे पहले भी कुछ मौकों पर इनकी चर्चाएं हुई हैं।
आइये जानते हैं कि यह शौर्य कमांडोज क्या हैं और इनके बारे में अब तक क्या-क्या जानकारियां सामने आई हैं?