दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित स्टार्स में शामिल प्रभास आज 47 साल के हो चुके हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी शादी नहीं करने वाले प्रभास अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. एक्टर ने कभी 6 हजार रिश्तों को ठुकरा दिया था. अभिनेता को फिल्मी दुनिया में बतौर एक्टर काम करते हुए 2 दशक से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ से मिली थी.
शुरू से ही प्रभास का ताल्लुक फिल्मी घराने से रहा है, लेकिन इसके बावजूद वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे. लेकिन, उनकी किस्मत में न सिर्फ एक्टर बल्कि सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक बनना लिखा था. आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ खास और दिलचस बातों के बारे में जानते हैं.
एक्टर क्यों नहीं बनना चाहते थे प्रभास?
प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था. अभिनेता का पूरा नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है. प्रभास अपने कई इंटरव्यूज में ये खुलासा कर चुके हैं कि वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे, बल्कि उनकी रूचि पहले होटल इंडस्ट्री में आने की थी.

शुरू में प्रभास लोगों से मिलने-जुलने, कैमरा फेस करने और भीड़ का सामना करने में कंफर्टेबल नहीं होते थे. उन्होंने ये भी बताया था कि एक्टिंग के बाद भी उन्होंने ये सोचा था कि अगर यहां सफलता नहीं मिली तो फिर होटल बिजनेस में हाथ आजमाएंगे.
2002 में किया एक्टिंग डेब्यू
प्रभास का जन्म फिल्मी घराने में हुआ. उनके पिता उप्पलपति सूर्य नारायण राजू प्रोड्यूसर थे. जबकि एक्टर कृष्णम राजू उनके चाचा थे. प्रभास ने एक्टिंग करियर का आगाज साल 2002 में आई फिल्म ‘ईश्वर’ से किया था. डेब्यू के वक्त एक्टर की उम्र 23 साल थी. शुरुआती दौर में प्रभास को ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’, ‘मिस्टर परफेक्ट’, ‘वर्षम’, ‘छत्रपति’, डार्लिंग’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली.

‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ ने दिलाई वैश्विक पहचान
प्रभास चाहे तेलुगु दर्शकों के बीच बड़ी पहचान बना चुके थे, हालांकि उन्हें पैन इंडिया और दुनियाभर में लोकप्रियता मिलना बाकी था. उन्हें दुनियाभर में सफलता और लोकप्रियता दिलाने का काम किया एसएस राजमौली द्वारा डायरेक्ट की गई की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ ने.

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. 170 करोड़ के बजट में बनी बाहुबली ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपये कमाए. इसके दो साल बाद बाहुबली का दूसरा पार्ट आया. 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 ने तो दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इन फिल्मों ने प्रभास के स्टारडम में चार चांद लगा दिए. बता दें कि बाहुबली फ्रेंचाइजी के लिए प्रभास ने मेकर्स को पांच साल का वक्त दिया था और 600 से ज्यादा दिनों तक शूटिंग की थी.

जब प्रभास ने ठुकराए 6 हजार से ज्यादा मैरिज प्रपोजल
बाहुबली की अपार सफलता के बाद पूरे देश में प्रभास ही प्रभास छाए हुए थे. फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक्टर को देशभर से 6 हजार से ज्यादा मैरिज प्रपोजल मिले थे, हालांकि उन्होंने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया था.
अनुष्का शेट्टी संग जुड़ चुका है नाम
बाहुबली और बाहुबली 2 में प्रभास ने मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ काम किया था. इससे पहले दोनों स्टार्स ने मिर्ची और बिल्ला जैसी फिल्मों में भी स्क्रीन शेयर की. साथ काम करने के दौरान खबरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

हालांकि प्रभास ने एक बातचीत के दौरान इन अफवाहों को खारोज कर दिया था. उनका कहना था कि अक्सर साथ काम करने के दौरान स्टार्स के रिश्ते को अफेयर का नाम दे दिया जाता है. बता दें कि 47 की उम्र में भी एक्टर सिंगल हैं, जबकि दूसरी ओर 44 साल की अनुष्का ने भी अब तक शादी नहीं की है.
100 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं प्रभास
प्रभास भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए फीस 100 करोड़ तक थी, जबकि 2024 की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए उन्होंने 150 करोड़ रुपये तक लिए थे. एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनके पास दो बड़ी फिल्में हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास एक अन्य फिल्म ‘फौजी’ भी है. ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी.
Source link
#रशत #ठकरए #क #उमर #म #भ #सगल #नह #बनन #चहत #थ #एकटर #कसस #परभस #क


