इंदौर में निगम ने ठेला वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, तो विरोध में धरने पर बैठ गए पार्षद, गाड़ी चढ़ाने का लगाया आरोप

इंदौर में निगम ने ठेला वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, तो विरोध में धरने पर बैठ गए पार्षद, गाड़ी चढ़ाने का लगाया आरोप

नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की रिमूवल टीम सड़क पर ठेला लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची। टीम को देखते ही हड़कंप मच गया।

Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 10:20:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 10:20:50 PM (IST)

इंदौर में निगम ने ठेला वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, तो विरोध में धरने पर बैठ गए पार्षद, गाड़ी चढ़ाने का लगाया आरोप
इंदौर के पालदा में रिमूवल कार्रवाई पर भारी हंगामा।

HighLights

  1. इंदौर के पालदा में रिमूवल कार्रवाई पर भारी हंगामा
  2. निगम वाहन के आगे धरने पर बैठे पार्षद कुणाल सोलंकी
  3. त्योहार पर गरीब ठेले वालों पर कार्रवाई से भड़के पार्षद

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की रिमूवल टीम सड़क पर ठेला लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची। टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। ठेले वाले ठेले लेकर गलियों में जाने लगे। इस बीच रिमूवल टीम ने छह ठेले जब्त कर लिए।

पार्षद निगम के वाहनों के आगे धरने पर बैठ

सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद कुणाल सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई कर रहे रिमूवल टीम के अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि यह त्योहार का समय है। ठेले वाले त्योहार के समय जैसे-तैसे अपना व्यापार कर रहे हैं। इस समय कार्रवाई न की जाए, लेकिन वे माने नहीं। सोलंकी ने उनसे कहा कि जब्त ठेले वापस दे दिए जाएं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

इस पर सोलंकी निगम के वाहनों के आगे धरने पर बैठ गए। पार्षद सोलंकी का आरोप है कि रिमूवल गैंग ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पार्षद ने मांग की कि जब्त ठेलों को छोड़ा जाए और ठेले वालों पर कार्रवाई न की जाए।

ठेले छोड़ने के मांगते हैं पैसे

ठेले वालों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की रिमूवल टीम ठेले छोड़ने के पैसे मांगती है। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो ठेला जब्त कर लिया जाता है। इधर पार्षद सोलंकी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया।

Source link
#इदर #म #नगम #न #ठल #वल #क #वरदध #क #कररवई #त #वरध #म #धरन #पर #बठ #गए #परषद #गड #चढन #क #लगय #आरप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *