इमेज स्रोत, Kayla Bartkowski/Getty Images
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के पास अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री
मार्को रुबियो से बात की है.
जयशंकर ने कहा कि उन्होंने गल्फ़ में ‘अमेरिकी नौसेना के हमलों के ख़िलाफ़ कड़ा
विरोध जताया’.
फ़ोन पर हुई इस बातचीत के बारे में
भारतीय विदेश मंत्री ने एक्स पर बताया, “आज (शुक्रवार) शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई.
मैंने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के हमलों के ख़िलाफ़ भारत का कड़ा विरोध
दोहराया, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो
गई.”
उन्होंने कहा, “कॉमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने वाली ऐसी घातक
कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं है.”
इसी हफ़्ते बुधवार को ओमान के पास ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकाबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत
हो गई थी.
इस हफ़्ते अमेरिकी सेना ने ओमान की
खाड़ी में भारतीय चालक दल वाले तीन तेल टैंकरों पर हमला किया है. भारत ने इस
मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब किया था.
संबंधित ख़बरें:
Source link
#जयशकर #न #कह #हमन #मरक #रबय #स #बत #कर #कड #वरध #दरज #करय


