इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर नए भवन से शुरू हुआ संचालन, जल्द ही तोड़ा जाएगा पुराना भवन

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर नए भवन से शुरू हुआ संचालन, जल्द ही तोड़ा जाएगा पुराना भवन

आगामी कुछ दिनों में टिकट खिड़की, वेटिंग हॉल, डोरमेट्री सहित सभी यात्री सुविधाएं नए स्टेशन भवन से ही शुरू होगी। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर दो अतिरिक्त प् …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:11:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 08:11:03 AM (IST)

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर नए भवन से शुरू हुआ संचालन, जल्द ही तोड़ा जाएगा पुराना भवन
नए स्टेशन भवन पर आवागमन के लिए लाेहे का रैंप बनाया गया है। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आवागमन के लिए बनाया लाेहे का रैंप, टिकट खिड़की स्थानांतरित होते ही टूटेगा पुराना भवन
  2. स्टेशन के नवीन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है
  3. पुराने स्टेशन भवन से नए स्टेशन भवन में परिचालन एवं तकनीकी व्यवस्थाओं के स्थानांतरण का कार्य जारी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल तहत लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर बने नए स्टेशन भवन से शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया है। यहां पर स्टेशन मास्टर के लिए विजुअल डिवाइस यूनिट स्थापित हो चुकी है। नए स्टेशन भवन पर आवागमन के लिए लाेहे का रैंप बनाया गया है।

स्टेशन के नवीन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुराने स्टेशन भवन से नए स्टेशन भवन में परिचालन एवं तकनीकी व्यवस्थाओं के स्थानांतरण का कार्य जारी है। स्टेशन पर मेजर ब्लाक लेकर नान इंटरलाकिंग कार्य किया। नए स्टेशन भवन से ट्रेन संचालन प्रणाली को संचालित करने की दिशा में प्रगति हुई है

इसके बाद आगामी कुछ दिनों में टिकट खिड़की, वेटिंग हॉल, डोरमेट्री सहित सभी यात्री सुविधाएं नए स्टेशन भवन से ही शुरू होगी। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर दो अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। दो प्लेटफार्म का काम आधा कर लिया है।

चार लोकल ट्रेनों को निरस्त एवं आठ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया है

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा नान इंटरलाकिंग कार्य को सुरक्षित एवं निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर तकनीकी तैयारियां की गईं। इस दौरान चार लोकल ट्रेनों को निरस्त एवं आठ ट्रेनों को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट टर्मिनेट एवं शार्ट ओरिजिनेट किया है।

टिकट खिड़की स्थानांतरित होने के बाद भवन को जमींदोज करने का काम शुरू होगा

10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया, ताकि कार्य को बिना किसी बाधा के शीघ्रता से पूरा किया जा सकें। पुराने स्टेशन भवन से टिकट खिड़की स्थानांतरित होने के बाद भवन को जमींदोज करने का काम शुरू होगा। भवन जमींदोज होने के बाद बचे हुए कामों को तेजी से किया जाएगा। इसके बाद दो नए प्लेटफार्म का काम जल्द पूरा करने पर काम किया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से स्टेशन यार्ड में प्वाइंट एवं क्रॉसिंग बिछाने, ट्रैक लिंकिंग, केबलिंग तथा आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था स्थापित करने के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं।

एमपी में तत्काल टिकट में धांधली पर लगेगी रोक, रेलवे ने टोकन व्यवस्था में किया बदलाव, 13 जून से लागू होंगे नए नियम

Source link
#इदर #क #लकषमबई #नगर #रलव #सटशन #पर #नए #भवन #स #शर #हआ #सचलन #जलद #ह #तड #जएग #परन #भवन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *