इंदौर: दिन में चुभती गर्मी और रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

इंदौर: दिन में चुभती गर्मी और रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

इंदौर: दिन में चुभती गर्मी और रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानिए कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

इंदौर
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम केंद्र भोपाल ने 28 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर इंदौर में तेज ठंड की दस्तक के साथ दिन में गर्मी भी परेशान कर रही है। रात के समय पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है और दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है। मौसम के इस दोहरे रवैये की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। शनिवार को इंदौर में दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को दिन का पारा 35 डिग्री रहा। 


बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान समय में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में और अधिक तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इस मौसमी प्रणाली का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसी वजह से 28 अक्टूबर को प्रदेश के आधे हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं, वहीं भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और यहां दिन के समय अच्छी धूप खिली रहेगी।

अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश में कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं जताया है। इसके बाद चौथे दिन यानी 28 अक्टूबर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद से रात के तापमान में ठंडक काफी बढ़ गई है। शनिवार रात इंदौर में 13.4 डिग्री, अमरकंटक में 13.6 डिग्री, दमोह और पचमढ़ी में 14 डिग्री तथा शाजापुर और बैतूल में 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इधर, दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है और ज्यादातर शहरों में यह 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश और ठंड का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस नए मौसम तंत्र की वजह से मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में असर दिखाई देगा। इसके साथ ही रात के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका सीधा अर्थ है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ठंड और बारिश दोनों का प्रभाव एक साथ बना रहेगा।

Source link
#इदर #दन #म #चभत #गरम #और #रत #म #हड #कपन #वल #ठड #जनए #कल #इदर #क #मसम #कस #रहग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *