न्यूज डायरी:कांग्रेस नेता एचके पाटिल की मांग- Cec ज्ञानेश कुमार पद छोड़ें; झारखंड में आदिवासी महिला की हत्या – National Updates 26 Oct Congress Demand Cec Step Down Jharkhand Tribal Woman Murder North East West South News

आज की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक एचके पाटिल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। पाटिल ने कहा कि विभिन्न राज्यों से मतदाता सूची में संशोधन को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को बिना उचित सत्यापन के सूची से बाहर कर दिया गया है। पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के तहत 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में 10 लाख लोगों की एक बड़ी जनसभा आयोजित होगी। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल जैसे नेता शामिल होंगे। पाटिल ने रविवार को मतदाता सूची के डिजिटल प्रणाली में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने की भी मांग की।

काला जादू के शक में हत्या, ओझा सहित 4 गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में काला जादू के शक में एक 46 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक ओझा भी है। चाईबासा सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी ने बताया, शनिवार सुबह पुलिस को काराकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव में घटना की सूचना मिली। वहां रेंदाई सुंभुरुई का खून से लथपथ शव मिला। शुक्रवार देर रात चार आरोपी उसके घर में घुसकर सो रही रेंदाई को पीटकर गला घोंट दिए। मृतका के पति की शिकायत पर बीएनएस व डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने जोनुआ गांव के निवासी बुधु होनहागा, मार्टिन डिकी, मार्टुस होनहागा और मधुसूदन होनहागा को गिरफ्तार किया है।

Source link
#नयज #डयरकगरस #नत #एचक #पटल #क #मग #Cec #जञनश #कमर #पद #छड #झरखड #म #आदवस #महल #क #हतय #National #Updates #Oct #Congress #Demand #Cec #Step #Jharkhand #Tribal #Woman #Murder #North #East #West #South #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *