![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन में करीब 391.08 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। भूमिपूजन शाम 5 बजे वाल्मीकि धाम में होगा। मुख्यमंत्री यहां दर्शन के साथ टेकचंद महाराज की समाधि पर भी जाएंगे। सिंहस्थ-2028 में देशभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य आवागमन को आसान बनाने के साथ दर्शन व्यवस्था और पार्किंग को व्यवस्थित करना है। उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने पर सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन, सुगम दर्शन, व्यवस्थित पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रमुख विकास कार्य…
Source link
#उजजन #म #करड #क #करय #क #भमपजन #करग #सहसथ2028 #क #तयरय #तज #वलमक #धम #और #टकचद #महरज #क #समध #पर #भ #जएग #ड #यदव #Ujjain #News


