कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज:कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट – Congress Attacks Pm Modi Inflation Diwali Prices Jairam Ramesh

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज:कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट – Congress Attacks Pm Modi Inflation Diwali Prices Jairam Ramesh

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज:कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट – Congress Attacks Pm Modi Inflation Diwali Prices Jairam Ramesh

जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिवाली से ठीक पहले खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी ‘मन की बात’ छोड़कर लोगों की चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ हैंडल पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। इसमें आरबीआई का हवाला देते हुए बताया गया है कि खाने-पीने की कुछ चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका असर हर घर के खर्च पर पड़ रहा है।


ये भी पढ़ें: ‘ईडी से कराएं जांच, कहां गए 500 करोड़?’: संजय राउत ने जरांगे के मामले में शाह को लिखा पत्र, की और क्या मांग?

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?

कांग्रेस नेता ने एक और मीडिया रिपोर्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि दिवाली से पहले सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट्स) के खुदरा दाम काफी बढ़ गए हैं। पिस्ता, बादाम, काजू और इलायची जैसी चीजों की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। अपने पोस्ट में रमेश ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे हालात में एक आम परिवार त्योहार मनाए या अपने घर का बजट संभालने की कोशिश करे? उन्होंने कहा, ‘अच्छे दिन के वादों की कड़वी सच्चाई लगातार बढ़ती महंगाई के रूप में सामने आ रही है। पिछले चार महीनों में प्याज की कीमतों में 85 प्रतिशत और चीनी की कीमतों में 34 प्रतिशत का उछाल आया है।’

जीडीपी के आंकड़े पर क्या बोले जयराम रमेश?

कांग्रेस नेता ने बताया कि सिर्फ पिछले एक महीने में टमाटर, अरहर दाल और चना दाल की कीमतों में क्रमशः 8.5 प्रतिशत, 3.5 प्रतिशत और 3.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिवाली से ठीक पहले बादाम की कीमत 1,300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि हरी इलायची की कीमत में 300 रुपये का उछाल आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, जो जीडीपी के आंकड़े बताने में तो बहुत आगे रहते हैं, वे आम लोगों की बदहाली पर पूरी तरह चुप हैं।

ये भी पढ़ें: ‘हमें सिर्फ वित्त विभाग चाहिए’: एनसीपी ने सीएम फडणवीस से की बड़ी मांग, क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

उन्होंने लिखा, ‘एक तरफ, बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है दूसरी ओर, पिछले एक दशक में वास्तविक आय या तो स्थिर रही है या फिर उसमें गिरावट आई है।’ रमेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, अपनी ‘मन की बात’ को एक तरफ रखें और इसके बजाय जनता की चिंताओं पर ध्यान दें।’ बता दें कि कांग्रेस लगातार बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा रही है और सरकार पर जन-विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगा रही है। हालांकि, सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है और जीडीपी के आंकड़ों की ओर इशारा किया है।

Source link
#कगरस #क #पएम #मद #पर #तजकह #मन #क #बत #छड #लग #क #चतओ #पर #द #धयन #सझ #क #आरबआई #क #रपरट #Congress #Attacks #Modi #Inflation #Diwali #Prices #Jairam #Ramesh

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *