गजकेसरी योग 2026:2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ – Gajkesari Yog 2 November 2026 4 Lucky Zodiac Signs

गजकेसरी योग 2026:2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ – Gajkesari Yog 2 November 2026 4 Lucky Zodiac Signs



ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 नवंबर की सुबह चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से गुरु बृहस्पति के मौजूद होने के कारण चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

बुध-मंगल केंद्र दृष्टि: अगले सप्ताह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग





Gajkesari yog 2 november 2026 4 lucky zodiac signs

मेष राशि 
– फोटो : अमर उजाला


1. मेष राशि 

  • मेष राशि के जातकों के पंचम भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। 
  • इससे आपकी समझने और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है। 
  • शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। 
  • पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। 
  • कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है। 


Gajkesari yog 2 november 2026 4 lucky zodiac signs

कर्क राशि 
– फोटो : अमर उजाला


2. कर्क राशि 

  • कर्क राशि के जातकों के दूसरे भाव में गजकेसरी योग बनेगा। इस भाव का संबंध धन, परिवार और वाणी से माना जाता है। 
  • इस योग के प्रभाव से आपकी बातचीत करने की शैली प्रभावशाली हो सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। 
  • पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। 
  • प्रेम संबंधों में आपसी समझ मजबूत हो सकती है और आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है।  
  • विवाहित जातकों के जीवन में भी सामंजस्य और मधुरता बढ़ने की उम्मीद है।


Gajkesari yog 2 november 2026 4 lucky zodiac signs

सिंह राशि 
– फोटो : daily rashifal


3. सिंह राशि 

  • सिंह राशि में ही गजकेसरी योग बनने से इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र में आप पहले से अधिक सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। 
  • नौकरी करने वाले कुछ लोगों को वेतन वृद्धि या बेहतर आमदनी का अवसर मिल सकता है। 
  • यदि आप अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में प्रयास तेज कर सकते हैं। 
  • विवाह योग्य लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।


Gajkesari yog 2 november 2026 4 lucky zodiac signs

वृश्चिक राशि 
– फोटो : अमर उजाला


4. वृश्चिक राशि 

  • वृश्चिक राशि के दसवें भाव में गजकेसरी योग बनेगा, जिसे कर्म और पेशेवर जीवन से जोड़कर देखा जाता है। 
  • इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होने और पदोन्नति के अवसर मिलने की संभावना है। 
  • नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • शेयर बाजार में निवेश करने वालों को लाभ की उम्मीद हो सकती है, लेकिन निवेश से पहले नियम जान लें।
  • स्वास्थ्य के मामले में भी अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


Source link
#गजकसर #यग #नवबर #क #गरचदरम #क #यत #स #इन #रशय #क #मल #सकत #ह #धन #और #करयर #म #लभ #Gajkesari #Yog #November #Lucky #Zodiac #Signs

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *