![]()
डिंडोरी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई हुई। सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित अधिकारियों ने 85 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। सीईओ ने विभाग प्रमुखों को आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। अमरपुर जनपद पंचायत की खजरी ग्राम पंचायत से दर्जनों बैगा आदिवासी जनसुनवाई में पहुंचे। इंद्र सिंह कुशराम ने बताया कि गांव के 150 बैगा और 50 अन्य आदिवासी परिवार सालों से जंगल की जमीन पर खेती कर रहे हैं। जुलाई 2026 में हुए ऑनलाइन सर्वे में उनकी काबिज जमीन दर्ज नहीं दिख रही है। उन्होंने खेती की जा रही पूरी जमीन के अधिकार पत्र जारी करने की मांग की। हर महीने बिल भरा, फिर भी 27 हजार का बिजली बिल शाहपुर निवासी संतोषी बाई ने शिकायत की कि हर महीने बिजली बिल भरने के बावजूद उन्हें 27 हजार रुपए का बिल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत लेकर बिजली कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। सचिव महीने में तीन-चार दिन ही आता है समनापुर जनपद पंचायत की अतरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सचिव राजेंद्र प्रसाद टांडिया की शिकायत की। हरीश कुमार के मुताबिक, सचिव महीने में केवल तीन-चार दिन ही पंचायत आता है। इससे ग्रामीणों के काम अटके हुए हैं। ग्रामीणों ने सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
Source link
#जगल #क #जमन #पर #खत #सरव #स #गयब #बग #परवर #जनसनवई #म #आवदन #पहच #पचयत #सचव #क #गरहजर #क #शकयत #भ #मल #Dindori #News


