इंदौर: आरएसएस का युवाओं पर फोकस, शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के लिए चुना डेली कॉलेज

इंदौर: आरएसएस का युवाओं पर फोकस, शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के लिए चुना डेली कॉलेज

इंदौर: आरएसएस का युवाओं पर फोकस, शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के लिए चुना डेली कॉलेज

डेली कॉलेज
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इंदौर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बैठक से पूर्व आज एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के तहत डेली कॉलेज परिसर में एक लाख स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण निर्धारित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की विशाल श्रृंखला का औपचारिक समापन भी होगा। संघ ने इस कार्यक्रम के लिए युवाओं के आकर्षण के मुख्य केंद्र डेली कॉलेज को चुना है। इंदौर समेत पूरे मप्र में डेली कॉलेज युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। जेन जी पर फोकस कर रहे आरएसएस ने इस कार्यक्रम से संदेश दिया है कि अब यहां से आगामी रणनीतियां बनेंगी जो पूरी तरह युवाओं पर आधारित होंगी। 


2 से 4 नवंबर तक अभा बैठक में होंगे बड़े निर्णय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पिछले 1 वर्ष से देशभर में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन वर्षभर चले कार्यक्रमों की श्रृंखला का अंतिम कार्यक्रम आज इंदौर में संपन्न होने जा रहा है। इसके पश्चात संघ की बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित की गई है। इसमें युवाओं को संघ से जोड़ने के लिए रणनीति बनेगी। 

बौद्धिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान

संघ युवाओं को जोड़ने के लिए बौद्धिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान बढ़ाएगा। संघ की स्थापित परंपरा के अनुसार अखिल भारतीय बैठक के आयोजन से पूर्व मेजबान शहर में एक विशेष बौद्धिकी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इंदौर के कार्यक्रम के लिए भी वृहद की रूपरेखा तैयार की गई है। संघ की इंदौर महानगर की समस्त शाखाओं को यह आधिकारिक संदेश प्रेषित किया गया है कि प्रत्येक शाखा से जुड़े सभी स्वयंसेवक अपराह्न 4.30 बजे तक डेली कॉलेज परिसर में एकत्रित हों। स्वयंसेवकों के विशाल एकत्रीकरण के उपरांत एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसके बाद बौद्धिक सत्र प्रारंभ होगा। इस बौद्धिक सत्र में अखिल भारतीय कार्यसमिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इस हेतु अखिल भारतीय कार्यकारिणी के अधिकांश प्रमुख पदाधिकारी इंदौर पहुंच चुके हैं।

नगर निगम की विशेष तैयारियां और सफाई अभियान

इस आयोजन की विशालता को देखते हुए इंदौर नगर निगम भी पूरी तरह सक्रिय भूमिका में है। निगम के स्वच्छता विभाग द्वारा डेली कॉलेज तथा उसके आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया है, जिसके अंतर्गत पूरे परिसर और पहुंच मार्गों की गहन सफाई की गई है। इसके अतिरिक्त नगर निगम के जनकार्य विभाग के अधिकारियों की प्रत्यक्ष देखरेख में क्षेत्र की सड़कों का त्वरित पेचवर्क कार्य पूर्ण कराया गया है। मंगलवार रात को लगभग 9 बजे प्रारंभ हुआ पेचवर्क का कार्य बुधवार तड़के 3 बजे तक लगातार चला। बुधवार सुबह भी वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर किए गए निर्माण एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।

Source link
#इदर #आरएसएस #क #यवओ #पर #फकस #शतबद #वरष #क #समपन #करयकरम #क #लए #चन #डल #कलज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *