
Ranbir Kapoor Phone Number: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर फुल बज में हैं. 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस मेगा बजट फिल्म की लॉस एंजिल्स में एक स्पेशल 3D स्क्रीनिंग रखी गई थी. रेड कार्पेट पर हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारे मौजूद थे, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी. सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि कैमरे के सामने रणबीर कपूर का पर्सनल फोन नंबर लीक हो गया है. अगर आपको भी जानना है कि क्या सच में रणबीर का नंबर सामने आ गया है, तो नीचे पूरी खबर पढ़िए.
रेड कार्पेट पर क्या हुआ?
दरअसल, इस इवेंट में फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर की को-स्टार रहीं एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथ भी पहुंची थीं. दोनों रेड कार्पेट पर खड़े होकर बातें करने लगे. इसी दौरान पूर्णा ने अपना फोन निकाला और सीधे रणबीर के हाथ में थमा दिया, जिसके बाद एक्टर स्क्रीन पर कुछ टाइप करते दिखे.
कैमरे में कैद हुआ मोमेंट
रणबीर फोन में कुछ लिख ही रहे थे कि थोड़ी दूरी पर खड़े पैपराजी के कैमरे में यह पूरा सीन रिकॉर्ड हो गया. काम खत्म होते ही उन्होंने फोन वापस पूर्णा को दे दिया. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस के बीच सनसनी फैल गई कि क्या कैमरे में एक्टर का मोबाइल नंबर रिकॉर्ड हो गया है?
क्या सच में लीक हुआ नंबर?
जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, हर कोई स्क्रीन को ज़ूम करके देखने लगा. लेकिन राहत की बात यह है कि कैमरा काफी दूरी पर था. फोन की स्क्रीन पर रणबीर ने क्या टाइप किया या कौन से डिजिट्स दबाए, वह बिल्कुल भी साफ नजर नहीं आ रहे हैं. यानी नंबर लीक होने की बात सिर्फ एक अफवाह है और रणबीर की प्राइवेसी पूरी तरह से सेफ है.
ये भी पढ़ें: मैंने कव्वालियां नहीं लिखीं… 'आदिपुरुष' से 'रामायण' की तुलना पर भड़के Manoj Muntashir, AR Rahman को मारा ताना?
13 साल बाद मिले पुराने दोस्त
बता दें कि रणबीर और पूर्णा ने साल 2013 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ काम किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण भी थीं. अब लॉस एंजिल्स के 'एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' में दोनों को इतने सालों बाद यूं दोस्ताना अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.
ये भी पढ़ें: Ramayana First Review: रणबीर ने रुला दिया… विदेशी दर्शकों ने दिया पहला रिएक्शन, टिकट से पहले जानें पास या फेल?
हॉलीवुड स्टार्स के बीच स्क्रीनिंग
करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'रामायण: पार्ट वन' की यह स्क्रीनिंग 945 सीटों वाले 'डेविड गेफेन थिएटर' में रखी गई थी.
इस मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, माता सीता बनीं साई पल्लवी और रावण बने सुपरस्टार यश मौजूद थे. इसके अलावा जेडा पिंकेट स्मिथ जैसी हॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं.
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘राम को कॉमिक हीरो की तरह दिखाना ठीक नहीं’, नई रामायण की कास्टिंग से लेकर गानों पर खुलकर बोले लक्ष्मण
The post कैमरे में रिकॉर्ड हुआ Ranbir Kapoor का पर्सनल फोन नंबर? 'Ramayana' स्क्रीनिंग से वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल! appeared first on Prabhat Khabar.


