![]()
रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों सलकनपुर में देवी दर्शन कर बाइक से वापस नकतरा लौट रहे थे। इसी दौरान एसएच-15 फोरलेन पर नानफोन पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान नरेश राय (50) पिता गोरेलाल, ताराबाई राय और कमलेश चौहान निवासी नकतरा के रूप में हुई है। नरेश राय और ताराबाई मां बेटे थे। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की भोपाल ले जाते समय मौत हो गई। तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फोरलेन निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल हादसे के बाद एसएच-15 फोरलेन निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते कहीं नई सड़क बनी है, तो कहीं वाहनों की आवाजाही पुरानी सड़क से हो रही है। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर पर्याप्त संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
#कर #न #टककर #मर #मबट #समत #तन #क #मत #बइक #स #सलकनपर #स #दरशन #कर #नकतर #लट #रह #थ #Raisen #News

