इंदौर: 11 साल के मासूम का नेत्रदान नम कर गया सभी की आंखें, बर्तन व्यापारी का भी हुआ अंगदान

मालवीय नगर निवासी रविन्द्र पंवार के 11 वर्षीय पुत्र मास्टर पार्थ पंवार के आकस्मिक निधन के पश्चात परिवार ने असीम दुःख की घड़ी में अद्भुत साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पार्थ के नेत्रदान एवं त्वचादान की सहमति प्रदान की। परिवार का यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल है। पार्थ के नेत्रों से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलेगी, वहीं उनकी त्वचा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के उपचार में जीवनदायिनी सिद्ध होगी। 

इसी कड़ी में, मां अहिल्या की नगरी इंदौर में सेवा और मानवता का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। कटनी निवासी 56 वर्षीय बर्तन व्यवसायी सुनील कुमार ताम्रकार ब्रेन हेमरेज के बाद सील एच एल केयर हॉस्पिटल, इंदौर में उपचाररत थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें संभावित ब्रेन डेथ की स्थिति में बताया। दिवंगत की धर्मपत्नी एडवोकेट तृप्ति ताम्रकार अपनी सहेली स्व. एडवोकेट अभिजीता राठौर के 10 माह पूर्व हुए अंगदान से प्रेरित थीं। उनके भाई शासकीय अधिवक्ता अभिजीत राठौर एवं अधिवक्ता तनुजा मलकापुरकर की प्रेरणा से परिवार ने मुस्कान ग्रुप सेवादारों से संपर्क एवं परामर्श उपरांत अंगदान की सहमति दी। सुनील कुमार ताम्रकार स्वयं गुर्दा रोग से पीड़ित थे, एवं हार्ट व लंग्स तकनीकी कारणों से दान योग्य न होने के कारण स्थगित किए गए, जिसके तहत नियमानुसार लिवर, आंख एवं त्वचा का दान किया जा सका।

दान प्रक्रिया के तहत प्रथम ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन शाम 5:00 बजे एवं द्वितीय रात्रि 11:30 बजे संपन्न हुआ। एम जी एम मेडिकल कॉलेज के नोडल ऑफिसर डॉ. मनीष पुरोहित एवं निधि शर्मा द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूर्ण की गई। दानदाता का लिवर सी एच एल केयर हॉस्पिटल में ही भर्ती इंदौर निवासी 58 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपित किया गया। नेत्रदान एम के इंटरनेशनल आई बैंक एवं त्वचा का दान चोइथराम स्किन बैंक के द्वारा प्राप्त किया गया, जो विभिन्न जरूरतमंद रोगियों के लिए उपकार होगा। 

अस्पताल की टीम से एचसीओओ तारिक ताजदार, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुरेंद्र सिंह परिहार, सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ. निखिलेश जैन, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर मोनिशा बगानी एवं उत्तम पाटीदार का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान इंदौर सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. भास्कर लाक्षाकार एवं एप्रोप्रिएट अथॉरिटी डॉ. अरविंद धनघरिया द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने विदाई के समय शोक संवेदनाएं रखते हुए परिवार जनों को ढांढस बंधाया और उनके परोपकारी कार्य की प्रशंसा की। मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिवंगत को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस पुण्य कार्य में धर्मपत्नी तृप्ति, पुत्री कुमकुम, पुत्र यशवर्धन एवं साले पुनम वर्मा का विशेष योगदान रहा।

यह पुनीत कार्य मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के माध्यम से संपन्न हुआ। इस पूरी समन्वय सेवा में संजय कासलीवाल, लक्की खत्री एवं उमेश कुंडल का विशेष योगदान रहा, जबकि तकनीकी सहयोग जीतू बगानी एवं निवेदिता गोयल द्वारा प्रदान किया गया। मुस्कान ग्रुप ने पवार परिवार के इस अनुकरणीय और साहसिक निर्णय को नमन करते हुए सभी नागरिकों से नेत्रदान एवं त्वचादान हेतु आगे आने की अपील की है। इस पूरी प्रक्रिया में मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य, उमेश कुंडल एवं लक्की खत्री ने समन्वय किया।

Source link
#इदर #सल #क #मसम #क #नतरदन #नम #कर #गय #सभ #क #आख #बरतन #वयपर #क #भ #हआ #अगदन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *