![]()
शहर के नजदीक ग्राम मुहालपुर में बिजली न होने के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। बार-बार हो रही बिजली कटौती और भीषण गर्मी से परेशान होकर राहत पाने के लिए छत पर जा रहा एक 35 वर्षीय युवक अंधेरे के कारण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने की वजह से युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक की दो मासूम बच्चियां अनाथ हो गई हैं, वहीं परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। ग्राम मुहालपुर निवासी 35 वर्षीय लोकेंद्र धाकड़ रात में बार-बार बिजली गुल होने और उमस भरी गर्मी से बेहद परेशान हो रहे थे। कमरे में दम घुटने जैसी स्थिति होने पर वे खुली हवा और राहत की चाह में मकान की छत पर जा रहे थे। अंधेरे की वजह से सीढ़ियों या छत पर उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नीचे आ गिरे। छत से गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में लोकेंद्र को अस्पताल ले जाने की तैयारी की। गंभीर चोटें आने के कारण लोकेंद्र की मौत हो गई। दो बेटियाें को छोड़ गए
लोकेंद्र अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने मासूमों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है। इस भीषण हादसे के बाद मृतक लोकेंद्र के परिजनों में गहरा आक्रोश और शोक है। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि क्षेत्र में बिजली की भारी समस्या बनी हुई है। अगर बार-बार बिजली गुल नहीं हो रही होती और अघोषित कटौती का यह आलम न होता, तो हमारे घर का चिराग नहीं बुझता। अंधेरे की वजह से ही यह भीषण हादसा सामने आया है, जिसके लिए बिजली की लुका-छिपी जिम्मेदार है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
#छत #पर #सन #गय #यवक #नच #गर #मत #बरबर #बजल #क #आखमचल #स #ह #रह #थ #परशन #अनयतरत #हकर #फसल #पर #Guna #News


