{“_id”:”6ae447058490cf2f8b0df68d”,”slug”:”bhopal-woman-dies-after-dispute-with-husband-on-karwa-chauth-police-find-note-probe-underway-2026-10-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो: करवा चौथ पर पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो महिला ने की आत्महत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

करवा चौथ पर पति से विवाद के बाद आत्महत्या
विस्तार
करवा चौथ पर एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर जाने की बात पर पति के साथ हुए विवाद के बाद 44 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती कुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। इस सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो। घटना के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
यूं हुआ विवाद
भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र की इस घटना के संबंध में शुरुआती पड़ताल से पता चला है कि करवा चौथ के त्योहार पर आरती कुर्रे तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थीं। उन्होंने अपने पति अनिल कुर्रे से उन्हें पार्लर ले जाने का आग्रह किया था। हालांकि किसी कारणवश पति ने उन्हें ब्यूटी पार्लर ले जाने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी और विवाद हो गया।
बंद कमरे में उठाया आत्मघाती कदम
जिस समय यह घटना घटी उस समय घर में आरती के ससुर सो रहे थे और उनका बेटा स्कूल गया हुआ था। विवाद के बाद आरती ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक आरती कमरे से बाहर नहीं आईं तो उनके ससुर ने उन्हें कई बार आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर ससुर ने अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल आरती के पति अनिल कुर्रे को फोन करके घर बुलाया। अनिल ने घर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिड़की का कांच तोड़कर अंदर देखा, जहां आरती नीचे पड़ी हुई थीं। इसके तुरंत बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें: भोपाल: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन युवकों से भिड़े कारोबारी, महज 43 सेकंड में निकाली हेकड़ी, अब हिरासत में
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने महिला के शव को अपने संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम परिजनों तथा आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।
इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और महिला की मौत से जुड़े अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की भी जांच हो रही है और संपूर्ण जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति और मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Source link
#थकय #हसबड #ज #रह #ह #खश #रह #करव #चथ #पर #पत #न #बयट #परलर #जन #स #रक #त #महल #न #क #आतमहतय


