घर से 4 बोरी सोयाबीन चुराने वाले तीन युवक गिरफ्तार:  कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा, जावर में दो दिन पहले की थी चोरी – Khandwa News

खंडवा में जावर थाना इलाके के बिजौरा भील गांव में घर में रखी सोयाबीन की चार बोरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई सोयाबीन की चारों बोरियां मिल गई हैं, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को जावर थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने कहा, 28 अक्टूबर को बिजौरा भील निवासी गुलाबचंद ने थाने पहुंचकर घर से चार बोरी सोयाबीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की और मुखबिर की खबर पर 29 अक्टूबर को गांव के ही शुभम और राजू को पकड़ लिया। तीनों आरोपी जमानत पर रिहा पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर को तीसरे साथी संजय उर्फ संजू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी गई सोयाबीन की चारों बोरियां जब्त कर ली हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Source link
#घर #स #बर #सयबन #चरन #वल #तन #यवक #गरफतर #करट #न #जमनत #पर #छड #जवर #म #द #दन #पहल #क #थ #चर #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *