देश में स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के एयरपोर्ट पर यात्री सफाई से नाखुश, सर्वे में नहीं दिए अंक

देश में स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के एयरपोर्ट पर यात्री सफाई से नाखुश, सर्वे में नहीं दिए अंक

इंदौर स्वच्छता में देशभर में सिरमौर बना हुआ है, लेकिन देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट की सफाई से यात्री नाखुश हैं। यात्रियों की यह नाराजगी एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की जुलाई-सितंबर 2026 की रिपोर्ट में सामने आई है।

Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 10:57:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 10:57:48 AM (IST)

देश में स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के एयरपोर्ट पर यात्री सफाई से नाखुश, सर्वे में नहीं दिए अंक
इंदौर का एयरपोर्ट। -फाइल फोटो

HighLights

  1. हाल ही में जारी एएसक्यू सर्वे रिपोर्ट में यात्रियों ने सफाई पर नहीं दिए अंक
  2. सर्वे में यात्रियों ने स्वच्छता में पांच में से 4.91 अंक दिए है
  3. अप्रैल-जून की रिपोर्ट में 4.93 अंक मिले थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर स्वच्छता में देशभर में सिरमौर बना हुआ है, लेकिन देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट की सफाई से यात्री नखुश है। यात्रियों की यह नाराजगी एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की जुलाई-सितंबर 2026 की रिपोर्ट में सामने आई है।

31 पैरामीटर पर होने वाले सर्वे में यात्रियों ने स्वच्छता में पांच में से 4.91 अंक दिए है, जबकि अप्रैल-जून की रिपोर्ट में 4.93 अंक मिले थे। इसके अनुसार तीसरी तिमाही में 0.03 अंक कम हो गए। इतना ही नहीं एयरपोर्ट के वाशरूम, टायलेट की स्वच्छता पर भी यात्री नाखुश नजर आए और दूसरी की अपेक्षा तीसरी तिमाही में कम अंक दिए।

देश के 16 प्रमुख एयरपोर्ट में इंदौर दसवें पायदान पर रहा है

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआइ) द्वारा यात्री सुविधाओं को लेकर जारी रिपोर्ट में देश के 16 प्रमुख एयरपोर्ट में इंदौर दसवें पायदान पर रहा है। बीते तीन वर्षो में प्रत्येक तिमाही में एयरपोर्ट की रैंकिंग लगातार पहले पायदान पर नहीं पहुंच सकी है।

तिमाही के अलावा वार्षिक रिपोर्ट में भी पहले पायदान पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सका। वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही जुलाई-सितबर में इंदौर को दसवीं रैंकिंग मिली और 4.90 अंक ही मिल सके। जबकि दूसरी तिमाही अप्रैल-जून में 4.88 मिलने के बावजूद नौवें पायदान पर था।पहली तिमाही जनवरी-मार्च में 13वीं पायदान पर इंदौर था।

2023 में मिली थी पहली रैंक

वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में इंदौर को पहली रैंक मिली थी। इस दौरान पांच में से 4.94 अंक मिले थे।इसके बाद से अब तक पहली रैंक नहीं मिली। वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में जरूर इंदाैर एयरपोर्ट 4.97 अंकों के साथ दूसरी पायदान पर पहुंचा था। हालांकि इसी वर्ष पहली और दूसरी तिमाही में इंदौर 12वें पायदान पर रहा था।वर्ष 2025 में दूसरी तिमाही में तीसरी रैंक मिली थी।वहीं 2026 में टाप-5 में नहीं पहुंच सका।

इन पर कम मिले अंक

पैरामीटर तीसरी तिमाही दूसरी तिमाही अंतर
स्वच्छता 4.91 4.93 0.03
वॉशरूम स्वच्छता 4.92 4.93 0.01
रेस्टा का मूल्य अनुकूल होना 4.89 4.92 0.03
चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता 4.92 4.93 0.01
गेट के पास सीटो की उपलब्धता 4.92 4.94 0.02

यह भी पढ़ें- इंदौर की उड़ान बंद, मुंबई की सीधी सेवा शुरू; 25 अक्टूबर से लागू होगा इंडिगो का नया विंटर शेड्यूल

Source link
#दश #म #सवचछत #म #सरमर #इदर #क #एयरपरट #पर #यतर #सफई #स #नखश #सरव #म #नह #दए #अक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *